×

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात उधम सिंह फिर हुआ गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Ashiki
Published on: 23 July 2021 9:40 AM GMT
Meerut News
X

 कुख्यात उधम सिंह

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले के थाना सरधना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि उधम सिंह जेल से छूटने के बाद घर पर रहकर गैंग चला रहा था। तीन दिन से बैंककर्मियों को धमका रहा था, जिससे दहशत का माहौल था।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आज बताया कि सरूरपुर थाने के कस्बा करनावल निवासी कुख्यात गैंगस्टर उधम सिंह डी-50 गैंग का सरगना है। कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छुटकर बाहर आया है। इस पर 65 से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को सूत्रों से पता चला था कि उधम सिंह जेल से छुटने के बाद लोगों को धमका कर पैसा उगाही में लगा है। यही नहीं उधम सिंह अपना गैंग का विस्तार भी कर रहा है।


एसएसपी के अनुसार पिछले दिनों उधम सिंह ने गांव में इंडियन बैंक के कर्मचारियों को बैंक ना खोलने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी। उधम सिंह ने कुछ बैंककर्मियों को घर बुलाकर भी उनके साथ अभद्रता की थी। आरोप है कि उधम सिंह बैंक कर्मचारियों पर नगर पंचायत के 30 संविदा कर्मियों को दो से तीन लाख का लोन देने का दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने बैंक के मैनेजर गौरव राजपूत की तहरीर पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को उधम सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बैंक में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यहां बता दें कि उधम सिंह लंबे समय से जेल में रहा था। करीब 10 दिन पहले बाराबंकी जेल से जमानत पर बाहर आया था। उधर,बैंक कर्मचारियों को धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार हुए कुख्यात उधम सिंह की पत्नी चेयर पर्सन पुष्पा देवी ने स्थानीय मीडिया से कहा कि पुलिस उसके पति का एनकाउंटर कर सकती है। पत्नी ने आरोप लगाया कि गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाने के दौरान पुलिस ने रास्ते में कई जगह गाड़ी रोककर उधम सिंह को परेशान किया और उसे टॉर्चर करते हुए प्रेशर बनाया।

Ashiki

Ashiki

Next Story