×

Bharatiya Kisan Union: भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश किए बड़े बदलाव, बनाई नई टीम

Bharatiya Kisan Union: भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश नई कार्यकारिणी परिषद की घोषणा की

Sushil Kumar
Published on: 22 Oct 2021 6:16 PM GMT
bhartiy kisan union
X

भारतीय किसान यूनियन की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Bharatiya Kisan Union: भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union Today News) ने आज उत्तर प्रदेश नई कार्यकारिणी परिषद (nai karyakarini parishad ki ghoshna) की घोषणा की है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन द्वारा झांसी,चित्रकूट व कानपुर मंडलों में नए अध्यक्ष बनाए गये हैं। इनके नाम उत्तम सिंह यादव(झांसी मंडल), वैजनाथ अवस्थी (चित्रकुट मंडल) व रमेश यादव(कानपुर मंडल) हैं।

इनके अलावा जिला अध्यक्ष पद पर भी नए अध्यक्ष बनाए गये हैं जिनके नाम हैं कमलेश लम्बरदार झांसी ,रंजीत यादव ललितपुर ,दुजेन्द्र जालौन ,निरंजन राजपूत हमीरपुर,रामखिलावन शुक्ला महोबा, विनोद सिंह बांदा, राम सिंह पटेल चित्रकुट, रवि प्रताप कानपुर नगर,विपिन तिवारी कानपुर देहात,शमीम सिद्दीकी कन्नोज,संजीव यादव इटावा के जिलाध्यक्ष बनाए गये हैं।

Bharatiya Kisan Union - मेरठ मंडल में हापुड़ के विरेन्द्र सिंह को मंडलीय महासचिव बनाया गया है। बिजेन्द्र सिंह को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष,दिनेश खेड़ा को हापुड़ का जिलाध्यक्ष,अनित कसाना को गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मुरादाबाद मंडल में कुलदीप सिंह को बिजनौर का जिलाध्यक्ष,शंकर सिंह यादव को संभल,हसीब अहमद को रामपुर व मनोज चौधरी को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया गया है।

Bharatiya Kisan Union - बरेली मंडल में गजेन्द्र सिंह को बरेली,मंजीत सिंह को शाहजहांपुर,स्वराज सिंह को पीलीभीत का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पीलीभीत के सतविन्द्र सिंह कहलों को तराई क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है।लखनऊ मंडल में लखीमपुरखीरी के अमनदीप सिंह को तराई क्षेत्र का सचिव बनाया गया गया है। गुरमीत सिंह लखनई जनपद के अध्यक्ष बनाए गए हैं। दिलबाग सिंह को लखीमपुरखीरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Bharatiya Kisan Union - बस्ती मंडल में सुभाष चौधरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जर्नादन मिश्रा को संतकबीरनगर का जिलाध्यक्ष,प्रदीप पाण्डेय को सिद्धार्थनगर,जयराम चौधरी को बस्ती का तथा राघवेन्द्र शाही को देवरिया का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। देवीपाटन मंडल अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार शुक्ला की नियुक्ति की गई है। रामस्वरुप वर्मा श्रावस्ती ,तिलकराम वर्मा बलरामपुर,वंशराम वर्मा गोण्डा के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। बनारस मंडल में सतीश चौहान को चन्दौली का तथा लल्लन यादव को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया गया है। प्रयागराज मंडल में सालिकराम यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। अनुज सिंह प्रयागराज,राजकुमार फतेहपुर,नरुल इस्लाम कौशांबी के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं।

Bharatiya Kisan Union - बता दें कि राज्य में भाकियू ने तीन महीने पहले इसे भंग कर दिया था। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन और यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले किसान संगठन ने नई टीम का ऐलान किया है। बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत हैं। यह संगठन इस समय संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है, जिसके बैनर तले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story