×

Meerut Crime News : स्पोर्टस स्टेडियम से घर लौट रही किशोरी का अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी

Meerut Crime News : मेरठ में घर लौट रही युवती को अपहरण कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Ragini Sinha
Published on: 13 Jan 2022 8:55 AM GMT
yuvti ka apharan
X

युवती का अपहरण (फोटो : सोशल मीडिया )

Meerut Crime News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) शहर के थाना सिविल लाइन (Thana civil line) क्षेत्र से एक युवक का कथित रुप से अपहरण कर लिया गया। अपह्त युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपह्ता की तलाश शुरु कतर दी है।

परिजनों ने जताई आशंका

पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि स्पोर्ट स्टेडियम में एक युवती स्कूल से आने के बाद बॉक्सिंग की प्रेक्टिस करने आती थी। किशोर के परिवार वालों के अनुसार, मंगलवार दोपहर को भी युवती घर से स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रैक्टिस करने आई थी। शाम को युवक ने परिवार वालों को घर आने के बारे में फोन करके बताया, लेकिन उसके आठ-दिन बाद उसका फिर फोन आया, जिसमें उसकी आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही थी। इस बार पर उसके परिवार वालों ने किशोर के अपहरण की आंशका जताते हुए थाना सिविल लाइन में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

इस तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपह्ता की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना के संबंध में कुछ लोंगो को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही अपह्ता को बरामद कर घटना का खुलासा कर देगी।

गायब हुआ किशोर शामली से बरामद

उधर थाना टीपी नगर पुलिस ने घर से गायब हुए 17 वर्षीय किशोर को सर्विलांस की मदद से तीन घंटे में ही ढूंढ निकाला। बरामद हुए किशोर ने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गया था। इंस्पेक्टर टीपी नगर विवेक शर्मा ने बताया कि किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। छानबीन में निकल कर आया है कि बरामद हुआ किशोर अनुज कुमार शामली में अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए शामली गया था।

मामले की जांच की जा रही है

बता दें कि टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी ऋषिपाल ने कल टीपी नगर थाने में तहरीर दी कि उनका 17 वर्षीय बेटा अनुज कुमार रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। रिश्तेदारों में भी उसकी तलाश कर ली है। उसका मोबाइल फोन भी स्वीच आफ आ रहा है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story