×

Meerut: मतगणना को कुछ घंटे शेष, बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कनें, EVM स्ट्रांग रूम पर सबकी नजरें

Meerut: मेरठ जनपद की सात विधानसभा के लिए मतदाताओं ने यूं ताे10 फरवरी को अपना फरमान जारी कर दिया था, लेकिन फरमान किसके हक में होगा इसका खुलासा दस मार्च यानी कुछ ही घंटों बाद होने वाला है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 March 2022 4:24 PM GMT
EVM Strong Room
X

स्ट्रांग रूम (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की सात विधानसभा के लिए मतदाताओं ने यूं ताे10 फरवरी को अपना फरमान जारी कर दिया था, लेकिन फरमान किसके हक में होगा इसका खुलासा दस मार्च यानी कुछ ही घंटों बाद होने वाला है। समय नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।

मतगणना के लिए एक तरफ जहां जिला प्रशासन ने शातिपूर्वक ,निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराने की तैयारियां की है वहीं विभिन्न दलों के प्रत्याशी, कार्यकर्ता व पदाधिकारी ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। प्रत्याशी व कार्यकर्ता एलईडी स्क्रीन पर लाइव अपडेट ले रहे हैं।

प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी

नतीजों का समय नजदीक आता देख अब यूक्रेन और रुस के बीच छिड़ी जंग को किनारे कर फिर से चौपलों ,चाय की दुकानों और सार्वजनिक स्थनों के सात ही सियासी शौक तथा समझ रखने वालों में कौन जीतेगा,कौन हारेगा। प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। इस पर चर्चा तेज हो गई है।

उधर,सीडीओ शशांक चौधरी ने मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों से कहा है कि मतगणना में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। मतगणना का प्रत्येक कार्य सामने बैठे प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को दिखाकर तथा उन्हें संतुष्ट करके ही पूरा करें। मतगणना पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

कहा जा रहा है कि 10 मार्च को जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों का रिजल्ट करीब छह से 10 घंटे में आ जाएगा। अर्थात अधिकतम 10 घंटे की मतगणना में जिले के सात विधायक तय हो जाएंगे। हालांकि हर राउन्ड की जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट होगी। वहीं सभी सीटों का परिणाम शाम तक घोषित हो जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार कल सुबह आठ बजे से सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एक साथ शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल पर लाने और एक राउन्ड की मतगणना में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

इस तरह मेरठ जिले की सात सीटों की मतगणना में कम से कम छह घंटे और अधिकतम 10 घंटे का समय लगेगा। जिले में सबसे कम 26 राउन्ड की मतगणना मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र की होगी। इस तरह सबसे पहले रिजल्ट शहर सीट का हो जाएगा।

26 राउन्ड होने में करीब छह घंटे का समय लगने की उम्मीद है। वहीं सबसे अधिक 38 राउन्ड तक की मतगणना मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होगी। इस तरह मेरठ दक्षिण की मतगणना करीब 10 घंटे तक चल सकती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story