×

Meerut News: पूर्व विधायक विनोद हरित भाजपा छोड़ रालोद में शामिल, पार्टी छोड़ने का कारण बताया...

Meerut News: भाजपा के सक्रिय सदस्य विनोद हरित पार्टी छोड़ आरएलडी में शामिल

Sushil Kumar
Published on: 20 Oct 2021 11:45 AM GMT
vinod harit
X

जयंत चौधरी के साथ विनोद हरित (फोटो-न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के पूर्व बसपा विधायक विनोद हरित (vinod harit) आज राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। विनोद हरित बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर के मंडल कॉर्डिनेटर के साथ-साथ बागपत और मेरठ के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। हरित के अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय महासंघ और एलआईसी अनुसूचित जाति/ जनजाति/बुद्धिस्ट कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केपी चौधरी भी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) शामिल हुए हैं।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित (vinod Kumar harit) ने भाजपा (BJP) छोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली वसंत कुंज में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली है।

शास्त्रीनगर निवासी विनोद हरित (vinod harit) मूलत: अलीपुर गांव के हैं। विनोद हरित (kaun hai vinod harit) ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत बसपा से की थी। वें बसपा से 2007 में मेरठ की सिवालखास सीट से विधायक रहे। विनोद हरित ने 2007 में सिवालखास रिजर्व सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में रालोद के प्रत्याशी नरेंद्र खजूरी को हराया था। विनोद हरित को 2017 विधानसभा चुनावों से पहले बसपा ने पार्टी से अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने विनोद हरित (kaun hai vinod harit) पर पार्टी विरोधी गतिविधि करने का आरोप लगाया था। विनोद हरित के साथ ही बसपा ने लोकेश प्रजापति (एमएलसी) को भी निकाला था। बाद में दोंनो नेता भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद लोकेश प्रजापति तो आज केन्द्र में राज्य स्तर के मंत्री हैं। लेकिन विनोद हरित को कुछ नही मिला। विनोद हरित को 2017 के चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने हस्तिनापुर से टिकट की दावेदारी पेश भी की थी। लेकिन भाजपा ने विनोद हरित के बजाय दिनेश खटीक को हस्तिनापुर से टिकट दे दिया। भाजपा में काफी अर्से से हाशिये में पड़े विनोद हरित ने आखिरकार आज दिल्ली में जयंत चौधरी से मिलकर रालोद की सदस्यता ले ली है। अब देखना यही है कि रालोद में वें टिकट लेने में कामयाब हो पाते हैं या नही।

कर्मचारी नेता केपी चौधरी रालोद में शामिल

हरित के अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय महासंघ और एलआईसी अनुसूचित जाति/ जनजाति/बुद्धिस्ट कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केपी चौधरी भी आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story