×

Meerut News: शिक्षिका के घर में घुसा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप

Meerut News : मेरठ के पल्‍लवपुरम फेस-2 के एक घर में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ दिखा, जिसके बाद सभी घरवालों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Ragini Sinha
Published on: 4 March 2022 6:16 AM GMT (Updated on: 4 March 2022 9:11 AM GMT)
Leopard entered in teacher house
X
मेरठ के घर में घुसा तेंदुआ (Social media)

Meerut News : मेरठ (Meerut News) में एक शिक्षिका के घर में आज तेंदुआ (Leopard entered teacher house) घुस गया। तेंदुआ (Leopard) घर की लॉबी में सुबह से बैठा हुआ है। घरवालों को इसकी जानकारी तब हुई जब शिक्षिका ने तेंदुआ को छलांग लगाते हुए देखा। तेंदुआ को देख सभी घरवालों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस की टीम भी मौके पर है।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पल्लवपुरम फेस-2 में तेंदुआ होने की सूचना मिली है। सूचना के बाद वन विभाग की टीमों को तेंदुआ रेस्क्यू कराने के लिए रवाना किया गया है। वह खुद भी मौके के लिए निकल रहे हैं। उनका कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट तौर पर जानकारी दी जा सकेगी।

वन विभाग और पुलिस मौके पर

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका गीतिका शर्मा वेद इंटरनेशनल स्कूल में पल्लवपुरम (Pallavpuram) के क्यू पॉकेट में रहती है। उधर, वन विभाग के एसडीओ वन सुभाष चौधरी ने बताया कि पहले तेंदुआ मकान में बंद था। यहां जाल लगाकर उसे कैद करने की कोशिश की गई। तेंदुआ जाल में फंस भी गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ बहुत तेजी से निकल कर वहां से भाग निकला। वह जाल से निकलकर एक खाली प्लॉट में जा पहुंचा।

इस दौरान तकरीबन 400 मीटर तक तेंदुआ दौड़ता रहा। हालांकि आसपास मौजूद भीड़ पर उसने हमला नहीं किया। तेंदुआ केवल अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता रहा। अब फिर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद हैं।

CCTV में मिला तेंदुए के घूमते हुए का वीडियो

इस दौरान CCTV कैमरे खंगाले गये, तो तेंदुए का घूमते हुए वीडियो मिला है। राहत की बात है कि तेंदुआ का किसी से सामना नही हुआ। मामले में गीतिका शर्मा ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार इससे डरा हुआ है और घर के अंदर कैद है।

गौरतलब है कि कई वर्ष पूर्व भी मेरठ शहर में तेंदुए के आ जाने से अफरातफरी मच गई थी। कई दिनों तक इस तेंदुए से परेशान किया था और काफी मशक्‍कत के बाद ही इसे पकड़ा जा सका था।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story