×

Meerut News: भाकियू का 11 नवंबर को रेल रोको आंदोलन, तीनों कृषि कानूनों के विरोध को लेकर ऐलान

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आहवान पर 11 नवंबर को रेल रोकने का कार्यक्रम के तहत दोपहर बाद दो बजे से चार बजे तक मेरठ के रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का आंदोलन होगा।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 Nov 2021 2:52 PM GMT
Meerut News: भाकियू का 11 नवंबर को रेल रोको आंदोलन, तीनों कृषि कानूनों के विरोध को लेकर ऐलान
X

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट। 

Meerut: भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट (Bhartiya Kisan Union Tomar Group) ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी, बिजली के दाम कम किए जाएं, मवाना खादर क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा, एमएसपी पर फसलों की खरीद खादर क्षेत्र में पक्के बांध बनाए जाएं मांगों को लेकर 11 नवंबर को मेरठ में रेल रोकने का एलान किया है।

11 नवंबर को रेल रोको आंदोलन

मेरठ के युवा मंडल अध्यक्ष अनिल चिकारा (youth circle president anil chikara) ने आज शाम बताया कि भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट (Bhartiya Kisan Union Tomar Group) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर (National President Sanjeev Tomar) के आहवान पर 11 नवंबर को रेल रोकने का कार्यक्रम के तहत दोपहर बाद दो बजे से चार बजे तक मेरठ के रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का आंदोलन होगा।

अनिल चिकारा के अनुसार आंदोलन में मुख्य रूप से हस्तिनापुर, मवाना, किला-परीक्षितगढ़ व खरखौदा ब्लाक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अनिल चिकारा ने बताया कि 11 नवंबर के लिए रेलवे स्टेशन का स्थान निर्धारित नहीं है। सिटी या कैंट कौन से रेलवे स्टेशन पर रेल रोकी जाएगी। इसका निर्धारण करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय होगा।

भाजपा सरकार को हराने में सरकारी मशीनरी का रहेगा सबसे बड़ा हाथ

उधर, भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट (Bhartiya Kisan Union Tomar Group) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर (National President Sanjeev Tomar) ने ट्वीट कर कहा है भाजपा सरकार (BJP Government) को हराने में सबसे बड़ा हाथ सरकारी मशीनरी का रहेगा। किसान और आम जनता का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है अभी भी वक्त है अगर भाजपा सरकार वरिष्ठ अधिकारियों पर कड़े निर्णय ले तो हो सकता है कि किसान और आम जनता के मन में फिर से भाजपा सरकार के लिए कुछ मन में जगह हो जाए। बता दें कि बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जाने के बाद भाकियू तो ज्यों का त्यों रहा, लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते इसके आगे तोमर, भानु, सर्व, लोकशक्ति, अंबावत जुड़ते चले गए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story