×

Meerut News: कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस आज मना रही किसान विजय दिवस

Meerut News: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कृषि कानूनों का वापस लेना, किसानों की जीत है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Divyanshu Rao
Published on: 20 Nov 2021 3:10 PM GMT
Meerut News
X

कांग्रेस के नेता मीडिया से वार्ता करते हुए 

Meerut News: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा तीन कृषि कानूनों (Farm Laws Repealed) को वापस लेने के बाद कांग्रेस ने आज पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मेरठ के कांग्रेसियों ने किसान विजय दिवस (Kisan Vijay Diwas) मनाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम खान (Nasim Khan) व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने आज कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में किसान विजय दिवस मनाने की बावत जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज मेरठ जनपद के सभी ब्लाकों व वार्डो तथा तहसील मुख्यालयों जश्न मना रही हैं। यही नहीं किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल मार्च भी निकाला जाएगा और शहीद किसानों के परिवार से जाकर कांग्रेस के नेता मिलेंगे।

कांग्रेस नेताओं (Congress Leader) का कहना है कि कृषि कानूनों का वापस लेना, किसानों की जीत है. मोदी सरकार कृषि कानून का वापस लेने के लिए इसलिए मजबूर हुई क्योंकि किसानों के प्रदर्शन, उनके त्याग और राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए संघर्षों की वजह से दबाव बना। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारे देश के सभी अन्नदाताओं का समर्पित है। किसानों की इस जीत पर आज कांग्रेस पूरे देश में विजय दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को निरस्त करने में सराकर ने देरी की उसकी वजह से 700 किसानों को शहीद होना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अहिसा पूर्ण व गांधी वादी तरीके से अपने हक के लिए किए गए धरना-प्रदर्शन के तहत किसानों की जीत हुई है। परंतु सही जीत उस दिन होगी जब तीनों कृषि कानून बिल को संसद में रद कर वापस लिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तस्वीर

विजय दिवस कार्यक्रमों के तहत ऐतिहासिक जीत के रूप में मानकर देश के साथ किसानों व जनता जुड़े इसे किसानों के संघर्ष की जीत के रूप में किसानों के घर जाकर उनके परिवारजनों से मिले इन कानूनों को निरस्त करने में सरकार द्वारा की गई देरी पर 700 किसानों से अधिक को शहीद होना पड़ा। कांग्रेस नेताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर किसान सत्याग्रह के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, अनिल शर्मा, मोहित सांगवान,नईम राणा आदि उपस्थित थे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story