×

Meerut News: मेरठ में बोले मंत्री डॉ. बालियान, अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री के विजन और शहीदों के प्रति सम्मान को दर्शाता है

Meerut News: मेरठ जनपद के विक्टोरिया पार्क में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है व शहीदों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Deepak Kumar
Published on: 17 Dec 2021 4:04 PM GMT (Updated on: 17 Dec 2021 4:14 PM GMT)
Meerut News In Hindi
X

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान। 

Meerut: क्रांतिपर्व के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के विक्टोरिया पार्क (Victoria Park of Meerut) में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Kumar Balyan) ने इस मौके पर कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाए जाने का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विजन को दर्शाता है व शहीदों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति का मुख्य केन्द्र मेरठ व पश्चिमी उप्र रहा है।

उन्होंने कहा कि आप सभी की वजह से हम सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अगर शहीद न होते तो हम नहीं होते। उन्होंने कहा कि शहीदो की वजह से देश है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Kumar Balyan) ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर वीर नारियों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो, उनके परिजनो व मंडलीय प्रतियोगिता के विजेताओ आदि को सम्मानित भी किया गया।


केन्द्रीय राज्यमंत्री मत्स्य, पशुधन एवं डेयरी डॉ. संजीव कुमार बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Kumar Balyan) ने कहा कि उन्होने आज राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय (State Freedom Struggle Museum) में वीथिकाओं का लोकार्पण किया व उनका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति का मुख्य केन्द्र मेरठ व पश्चिमी उप्र रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उप्र के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वोच्च योगदान दिया व कुर्बानियां दी, जिसको देश कभी नहीं भूला सकता है। उन्होंने शहीदों के परिवारो व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया व उनको सम्मानित किया।

शहीदों के बलिदान को देश कभी नहीं भूला सकता: सांसद विजय पाल सिंह तोमर

इस मौके पर राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर (Rajya Sabha MP Vijay Pal Singh Tomar) ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आमजन व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने अमर शहीदों को नमन करते हुये कहा कि उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूला सकता है।


अमर शहीदों के बलिदान को कोई भूला नहीं सकता है: मंडल आयुक्त

मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह (Meerut Divisional Commissioner Surendra Singh) ने कहा कि 1857 की क्रांति मेरठ से प्रारंभ हुई। इसके बाद अन्य जगहों पर हुई। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान को कोई भूला नहीं सकता है। उन्होंने अमर शहीदों को नमन किया। जिलाधिकारी के बालाजी (District Magistrate K Balaji) ने मुख्य अतिथि व अन्य जन प्रतिनिधियों को शॉल भेंटकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व उनका आभार व्यक्त किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित इतिहासकार केडी शर्मा (Historian KD Sharma) द्वारा रचित पुस्तक सिंहावलोकनः गदर से गणतंत्र तक व सरदार पटेल इन बारदोली मूवमेंट का विमोचन भी केन्द्रीय मंत्री (Union Minister Dr. Sanjeev Kumar Balyan) द्वारा किया गया। राष्ट्रीय आंदोलन विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Kumar Balyan) व अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और शहीदों की वीर नारियों व परिवारजनों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवारजनों को शाॅल भेंटकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


राष्ट्रभक्ति पर आधारित रागिनी गायन की प्रस्तुति ब्रहमपाल नागर व उनके दल द्वारा दी गई। स्वस्तिवाचन, राष्ट्र वंदना (गायन समूह) एवं वंदे मातरम-क्रांति गाथा कथक नृत्य संरचना अंतर्गत शिवांगी संगीत महाविद्यालय के 75 कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रभक्ति पर म्यूजिकल नाट्य प्रस्तुति तपस्या ग्रुप थियेटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली द्वारा दी गई। पुलिस एवं आर्मी बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन भी किया गया।

कार्यक्रम में इन्हें किया सम्मानित

कार्यक्रम में जिन वीर नारियों व शहीदों के परिजनो को सम्मानित किया गया। उसमें सुनीता देवी पत्नी शहीद सिपाही देवेन्द्र कुमार, भावना द्विवेदी पत्नी शहीद मेजर चन्द्रभूषण द्विवेदी, अबरीशा खातून पत्नी शहीद सैय्यद अजमेर अली, पुष्पा सिंह पत्नी शहीद कर्नल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभा देवी पत्नी शहीद लॉस नायक सोनवीर, सविता देवी पत्नी शहीद नायक अनिल कुमार, भगवती देवी माता शहीद सिपाही संजीव कुमार, शशी नैयर माता शहीद लेफ्टिनेंट तरूण नैयर, आरची शर्मा पत्नी शहीद मेजर अमित शर्मा, अनिता भंडारी पत्नी शहीद सूबेदार राम सिंह, कंवर पाल सिंह पिता शहीद लेफ्टिनेंट आकाश चैधरी, शिवांश कश्यप भाई शहीद कैप्टन श्रीयांश कश्यप, रेखा देवी पत्नी शहीद राइफलमैन शान्तनु सिंह व कविता देवी पत्नी शहीद श्री मनोज कुमार है।

कार्यक्रम में जिन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व उनके परिवारजनो कों सम्मानित किया गया। उनमें दिनेश चन्द्र, महेश गुप्ता, विमल किशोर, दीपेन्द्र कुमार जैन, गिरीश, अशोक कुमार गर्ग, मौ. शाहिद, सुशील कुमार, अनिल सिंह त्यागी व देवेन्द्र शर्मा है।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर आयुक्त मनीष बसंल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी एस.चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर संदीप भागिया, नगर मजिस्टेªट अमित भट्ट, एसीएम संगीता गौतम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आमजन आदि उपस्थित रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story