×

Meerut News: मेरठ में बोले हरियाणा के MLA कर्नल रोहित चौधरी, यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कराया गया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 Jan 2022 3:34 PM GMT
Haryana MLA Col Rohit Chaudhary reached Meerut in Congress training camp program
X

  मेरठ के कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ता।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की ओर से पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कराया गया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कर्नल रोहित चौधरी (MLA Col Rohit Chaudhary) ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi in UP) की अगुवाई में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम (Congress training camp program) को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कर्नल रोहित चौधरी (MLA Col Rohit Chaudhary) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास के नाम पर कांग्रेस को वोट करेंगी। पिछले 32 वर्षों में उत्तर प्रदेश की जनता धर्म, जाति, कुशासन को झेल रही हैं। सरधना विधानसभा के ऑब्जर्वर कर्नल रोहित चौधरी (MLA Col Rohit Chaudhary) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।


जिलाध्यक्ष अवनीश काजला (District President Avnish Kajla) ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ने हस्तिनापुर (सु0),व किठौर विधानसभा (Kithor Assembly) के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पहले ही करा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) के सभी पदाधिकारियों,ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षों का प्रशिक्षण का कार्य आज पूर्ण कर लिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला (District President Avnish Kajla) के सयोजन में "प्रशिक्षण से पराक्रम " छटवां चरण 15 दिसम्बर से 5 जनवरी तक "सिवाल खास एवं सरधना विधानसभा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर" रोहटा रोड पर साईं उद्यान मंडप एचपी पेट्रोल पंप के सामने सम्पन्न हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कर्नल रोहित चौधरी रहे। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में ब्लाक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी व बूथ कमेटी सहित विधानसभा के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


प्रशिक्षण शिविर में ये रहे उपस्थित

प्रशिक्षण शिविर में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सगठन प्रभारी महेन्द्र शर्मा,आशा राम,राकेश कुशवाहा, बबीता गुजर्र,सपना सोम,सुमित विकल,शहजाद शेख,सदाकत अली,देशपाल गुजर्र,जगदीश शर्मा,वसी रिजवी,सरधना ब्लॉक अध्यक्ष इकरामुद्दीन अंसारी,रोहटा ब्लाक अध्यक्ष ओमकार शर्मा। जानी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय,रिहान जकीउद्दीन,सरूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष इमरान अख़्तर,युशूफ अंसारी, अरविंद तालियांन, डॉ जुनैद अहमद,सत्यप्रकाश शर्मा,नसीम राजपूत,मनोज कुराली,बिलाल अहमद,संजीव शर्मा मटौर,अनिल प्रमुख आदि कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story