×

Meerut News: बैंक कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही जारी, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

Meerut News: शुक्रवार को भी हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Monika
Published on: 17 Dec 2021 10:16 AM GMT
bank strike today Meerut
X

बैंक कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Meerut News: देश में बैंकों के निजीकरण (privatization of banks) के खिलाफ 16 और 17 दिसंबर को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल (bank hadtal) के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मेरठ में बैंक के अधिकारी और कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (United Forum of Bank Unions) की ओर से यह हड़ताल की गई है।

गुरुवार को बैंकों की हड़ताल (bank strike today) का व्यापक असर देखा गया था। शुक्रवार को भी हड़ताल (bank strike today) के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक संबंधी कार्य के लिए लोग बैंकों पर पहुंचे और ताले लटके होने के कारण वापस लौट गए। बैंकों के साथ एटीएम पर भी ताले लटके हैं। मेरठ शहर में ब्रांच बंद कर कर्मियों ने माल रोड स्थित इंडियन बैंक (Indian Bank) के रीजनल ऑफिस पर प्रदर्शन किया। बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने संसद में प्रस्तावित बिल का विरोध (Bill ka virodh) किया। उन्होंने बैंक के निजीकरण को देश के लिए भी नुकसान बताया। कहा कि इससे जनता की जमा पूंजी खतरें में पड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कई निजी बैंक पूर्व में ऐसा कर भी चुके हैं।

बैंकों की हड़ताल के कारण बैंकों में जाकर लेनदेन करने वाले सबसे अधिक परेशान हुए। वहीं ऑनलाइन बैंकिंग (online banking) से थोड़ी राहत मिली। कुछ बैंक के मोबाइल एप सर्वर डाउन होने से नहीं चले। वहीं कई बैंकों के एटीएम भी दूसरे दिन कैशलेस हो गए। हालांकि आरबीआई के निर्देश हैं कि एटीएम में कैश की व्यवस्था ठीक रखें। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन की मांग पर सभी बैंकों के कर्मचारियों द्वारा निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने गुरुवार से कार्य का बहिष्कार कर दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके चलते बैंकों पर दिनभर ताले लटके रहे थे।

हड़ताल के कारण बैंक सेवाएं दो दिन से ठप

मेरठ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, गुड़मंडी स्थित स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक बंद हैं। हड़ताल के कारण बैंक सेवाएं दो दिन से ठप हैं। मेरठ जनपद के मवाना,बहसूमा, रामराज, परीक्षितगढ़ व फलावदा में भी बैंक बंद हैं। हड़ताल के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story