×

Meerut News: रालोद नेता बाबा हरदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया बूथ का महत्व, कहा- जीत पक्की

Meerut News: रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व अधिकारी बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि जनता ने इस बार भाजपा को हराने का मन बना लिया है। बाबा हरदेव सिंह ने जिला संगठन तथा उसके साथ-साथ विधानसभा संगठन, ब्लॉक स्तरीय संगठन और ग्राम स्तरीय संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 Dec 2021 2:06 PM GMT
Meerut News: रालोद नेता बाबा हरदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया बूथ का महत्व, कहा- जीत पक्की
X

Meerut News: रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व अधिकारी बाबा हरदेव सिंह (RLD Baba Hardev Singh) ने कहा कि जनता ने इस बार भाजपा को हराने का मन बना लिया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं के वोट बनवाने में जुट जाएं, क्योंकि बूथ मजबूत हुआ तो समझिए जीत पक्की है। वें यहां पार्टी की समीक्षा बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

संगठन को मजबूत करने के दिए दिशा निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए बाबा हरदेव सिंह (RLD National General Secretary Baba Hardev Singh) ने जिला संगठन तथा उसके साथ-साथ विधानसभा संगठन, ब्लॉक स्तरीय संगठन और ग्राम स्तरीय संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (RLD national general secretary Baba Hardev Singh) ने दस दिन के अंदर सभी कमेटियां घोषित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) मजबूती के साथ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक रूप से उभर रहा है और ग्राम स्तर पर हमारा जो संगठन बनकर तैयार होगा वही राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) की रीड की हड्डी होगा और यही संगठन 2022 (UP Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में असफल सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा

किसी भी पार्टी की रीड की हड्डी होता है संगठन: क्षेत्रीय अध्यक्ष

इससे पहले बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह (Regional President Chaudhary Yashveer Singh) ने कहा कि संगठन किसी भी पार्टी की रीड की हड्डी होता है और यही संगठन पार्टी को जीत दिलाने का काम करता है। राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के कार्यकर्ता मजबूत हैं और ग्रामीण स्तर तक मजबूती के साथ लगे हुए हैं। इसलिए संगठन बनाने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड (District President Matlub Goud) ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का जो आदेश संगठन के रूप में मिलेगा उसे समय से पूरा किया जाएगा और जनपद मेरठ (District Meerut) में राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) ग्रामीण स्तर तक सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बनाकर मजबूती देने का कार्य करेगा उन्होंने कहा की जिला कमेटी के पदाधिकारी अपनी-अपनी विधानसभा में जाकर विधानसभा अध्यक्ष के साथ मिलकर विधानसभा स्तर, ब्लॉक स्तर तथा ग्रामीण स्तर पर संगठन तैयार करें।

सैकड़ों समर्थकों ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

वहीं, बैठक में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर भरत सिंह सैनी ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव बाबा हरदेव सिंह (RLD national general secretary Baba Hardev Singh) के सम्मुख राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) में आस्था जताते हुए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) की सदस्यता ग्रहण की तथा उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह (Regional President Chaudhary Yashveer Singh) और जिला अध्यक्ष मतलूब गौड (District President Matlub Goud) ने पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र प्रताप, सुनील रोहटा, राजेंद्र चिकारा , संगीता दोहरे प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉक्टर सुशील प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचितजाति जनजाति प्रकोष्ठ,नरेंद्र खजूरी, विनोद हरित पूर्व विधायक आतिर रिजवी, विश्वास चौधरी सदस्य जिला पंचायत ,अजीत प्रताप जिला पंचायत सदस्य, दीपक गुण जिला पंचायत सदस्य, प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य ,लोकेंद्र शिवाया ,मनदीप सिंह बिंद्रा ,अशोक चौधरी, इरशाद रिजवी, शबाब आलम, सोहराब ग्यास ,संजय पनवाड़ी ,योगेंद्र सिंह तालियान, योगेश फौजी ,डॉक्टर फुरकान, फरमान चौहान ,सुबोध भदौडा, फुरकान अल्वी, नईम सागर, शाहिद अमीन आदि उपस्थित रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story