×

Meerut News: प्रसपा नेता अमित जानी ने की बड़ी घोषणा, दरगाह की जियारत के लिए भेजी जाएगी निःशुल्क बस

Meerut News : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने अब दो दिसंबर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह की जियारत के लिए निःशुल्क बसे भेजने की घोषणा की है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 20 Nov 2021 3:37 PM GMT
प्रसपा नेता अमित जानी ने दरगाह की जियारत के लिए की निःशुल्क बसे भेजने की घोषणा
X

प्रसपा नेता अमित जानी (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Meerut News: वैष्णो देवी यात्रा के पहले जत्थे को दर्शन करवाकर वापस लौटे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) युवजन सभा के National President Amit Jani (Amit Jani) ने अब दो दिसंबर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह (Khwaja Moinuddin Chishti Dargah) की जियारत के लिए निःशुल्क बसे (free bus) भेजने की घोषणा की है। अमित जानी ने आज न्यूजट्रैक को बताया कि वेष्णो देवी के पहले चरण के दर्शन के बाद हजारो मुस्लिमो ने उनसे अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif) जाने की इच्छा जताई थी जिसके चलते 2 दिसम्बर को 10 बसों को अजमेर शरीफ भेजने का फैसला किया गया है। 2 दिसम्बर को शाम मगरिब के बाद हर्रा खिवाई सिवाल (Harra Khiwai Siwal) और अन्य गांवो में बसें तैनात की जाएगी जो यात्रियों को लेकर गरीब नवाज के शहर अजमेर पहुंचेंगी।

अमित जानी ने बताया कि अजमेर यात्रा (Ajmer Tour) के लिए अब तक सैकड़ो मुस्लिम रजिस्ट्रेशन (Muslim Registration) करवा चुके है, अमित जानी ने जानकारी दी कि 22 दिसम्बर को वेष्णो देवी यात्रा का दूसरा जथ्था कटरा रवाना किया जाएगा। बता दें कि विगत 20 अक्टूबर को जानी में हुए लखवीर सिंह लख्खा (Lakhveer Singh Lakha) के भगवती जागरण में मंच से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वेष्णो देवी ले जाने की अमित जानी द्वारा घोषणा की गई थी। अमित जानी ने बताया कि 500- 500 करके यात्रियों को अप्रैल तक वेष्णो देवी भेजा जाएगा। अमित जानी ने बताया कि यात्रियों के लिए बसों से लेकर कटरा में होटल तक सब व्यवस्था उन्होंने खुद की है। अमित जानी के अनुसार 2 दिसंबर को मुस्लिम भाई ख्वाजा साहब की दरगाह पे अजमेर जाने की तैयारी कर लें, शाम को मगरिब के बाद सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से बसें रवाना होंगी। उसके बाद 16 दिसंबर को रोहटा ब्लॉक में लखवीर सिंह लख्खा जी की भजन संध्या, फिर उसके बाद 22 दिसंबर को दूसरे चरण की वेष्णो देवी यात्रा।

बता दें कि जब से अमित जानी को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा मेरठ की सिवालखास विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है तब से अमित जानी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। क्षेत्र की जनता का हरसंभव दिल जीतने की कोशिश में अमित जानी कभी क्षेत्र की जनता को एम्बुलेंस सौंपते हैं। कभी क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट की लगाए जाने की घोषणा करते हैं। हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उन्हें अपने खर्चे पर वैष्णो देवी यात्रा कराते हैं। अब मुस्लिमों को प्रभावित करने के लिए अमित जानी द्वारा अब दो दिसंबर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह की जियारत के लिए निःशुल्क बसे भेजने की घोषणा की गई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story