×

Meerut News Today: अजय कुमार लल्लू बोले- प्रदेश में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव, बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

Meerut News Today: मेरठ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व विधायक स्व. दामोदर शर्मा की पत्नी सरोज शर्मा से मुलाकात की।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Chitra Singh
Published on: 13 Nov 2021 6:56 AM GMT
Meerut News Today: अजय कुमार लल्लू बोले- प्रदेश में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव, बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार
X

Meerut News Today: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने आज यहां कहा कि कांग्रेस (Congress) प्रदेश में ना सिर्फ अकेले चुनाव लड़ेगी। बल्कि जीत कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनाएगी। यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। लोग जान गए है कि कांग्रेस ही प्रदेश की जनता को बीजेपी के कुशासन से मुक्ति दिला सकती है। प्रदेश की जनता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर भरोसा जता रही हैं और कांग्रेस को एक विकल्प के रूप में देख रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा (Damodar Sharma) के घर भी गये, जिनकी कुछ दिन पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। यहां अजय लल्लू ने पूर्व विधायक स्व. दामोदर शर्मा की पत्नी सरोज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अरुण दामोदर शर्मा और अजय दामोदर शर्मा समेत शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में अजय लल्लू ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक महंगाई के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकालेगी। इसमें गांव गांव पदयात्रा, नुक्कड़ सभा, चौपाल लगाने के साथ कांग्रेस के नेता वहीं रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर जनता से सीधे संवाद करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर अजय लल्लू ने कहा कि इसी महीने लखनऊ में महिलाओं के साथ उनका संवाद कार्यक्रम होगा। इसके अलावा आगरा, मेरठ में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

पत्रकारों से बात करते अजय कुमार लल्लू (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, अजय दामोदर शर्मा, प्रदेश सचिव गौरव भाटी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष युगांश राणा, उदयवीर सिंह त्यागी, शबी खान, आमिर रजा, सलीम अख्तर, नसीम कुरैशी, जुबैर नसीम, केडी शर्मा, अरुण कौशिक, अखिल कौशिक, देवेंद्र प्रतिहार, सलीम खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि रोबिन नाथ गोलू रहे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story