×

Meerut News: कांग्रेस का वादा- सरकार बनने दी जाएंगी 20 लाख नौकरियां, महिलाओं के लिए होंगी इतनी Jobs

Meerut News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख नौकरियां दी जाएंगी, जिनमें 8 लाख नौकरियां महिलाओं के लिए होंगी।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Deepak Kumar
Published on: 31 Jan 2022 5:35 PM GMT
Meerut News In Hindi
X

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक। 

Meerut News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक (Congress National Spokesperson Ragini Nayak) ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख नौकरियां दी जाएंगी, जिनमें 8 लाख नौकरियां महिलाओं के लिए होंगी। वैकेंसी निकलने के छह माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। यही नही प्रतियोगी परीक्षा का फार्म और परिवहन सुविधा मुफ्त होगी। परीक्षा कैलेंडर का उल्लंघन होने पर जुर्माना लगाया जाएगा। जवाबदेही के लिए विशेष कानून होगा। बंद स्कालरशिप चालू की जाएगी और छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएंगे।

मोदी-योगी सरकार पर किया प्रहार

मेरठ कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक (Ragini Nayak) ने रोहटा रोड स्थित साईं उद्यान में कांग्रेस के भर्ती विधान के तहत आयोजित युवा संसद (Yuva Sansad) को संबोधित करते हुए मोदी-योगी सरकार (Modi-Yogi Government) पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी-योगी ने युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। लेकिन सरकार में आने के बाद एक करोड़ लोगों तक को नौकरी नहीं दी। यही न तो बुलेट ट्रेन चली, न प्रदेश का कोई शहर स्मार्ट बना। कहा, मेरठ से 1857 में क्रांति हुई थी, इसलिए मेरठ के युवा राजनीति के वर्तमान स्वरूप को बदलें।

उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पदों का किया जिक्र

प्रवक्ता रागिनी नायक ने उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पदों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन्हें भरा जाएगा। युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर 30 वर्ष से कम के उद्यमियों को बिना गारंटी के पांच लाख रुपये तक ऋण मिलेगा। स्टार्टअप के लिए सीड स्टार्टअप फंड बनाया जाएगा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता (Congress National Spokespersonने कहा कि नौजवानों को रोजगार और सम्मान से जीने का अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस बेरोजगारों का यह दर्द महसूस करती है। प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में भर्ती विधान तैयार हुआ है। इस दौरान कांग्रेस के कैंट सीट प्रत्याशी अवनीश काजला, एनएसयूआइ के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष रोहित राणा समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story