×

Meerut Crime News: सर्विलांस टीम एवं थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा टावरों से उपकरण चोरी करने वाले पांच शातिर चोर गिरफ्तार

Meerut Crime News: गिरोह के तीन सदस्य मौके से फरार होने में सफल हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shweta
Published on: 23 Nov 2021 1:31 PM GMT
arrested accused
X

 पकड़े गए आरोपी 

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जनपद की थाना लालकुर्ती पुलिस (Thana Lalkurti Police) द्वारा मुखबिर की सूचना व सर्विलांस टीम के सहयोग से जनपद मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोबाईल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर काफी मात्रा में चोरी का (Meerut Crime News) सामान बरामद किया गया है। गिरोह के तीन सदस्य मौके से फरार होने में सफल हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) अनित कुमार (Superintendent Police Anit Kumar) ने आज बताया कि थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना व सर्विलांस टीम के सहयोग से जनपद मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोबाईल टावरों (mobile towers) से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विकास प्रजापति पुत्र अशोक कुमार, अर्जुन कश्यप पुत्र ओमवीर, इकरामुद्दीन उर्फ इकराम पुत्र शकूर, मानू त्यागी पुत्र अनिल व आमिर पुत्र एहसान हैं। पांचों अभियुक्त मेरठ के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी (Meerut Crime today news) किया गया सामान 02 टावर वीटीएस एयरटेल, 04 टावर बीटीएस आईडिया, 13 टावर जम्फर, एक आरएफ टावर आईडिया, 03 एफएसएमएफ टावर आईडिया, 03 ओडीयू टावर आईडिया, पावर केविल लगभग 45 मीटर,10 बाटीएस प्लेट की बरामदगी की गई है।


अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मुअस 250/2021 धारा 379/411भादवि थाना लालकुर्ती मेरठ, व मुअस 275/2021 धारा 379/411 भादवि व मुअस 283/21 धारा 379/411 भादवि थाना सदर बाजार मेरठ (Meerut bazar) ,मुअस 430/21 धारा 379/411 भदावि थाना भावनपुर मेरठ तथा ,मुअस 394/21 धारा 379/411 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ की घटनाओं का खुलासा किया गया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) के (Meerut police) अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के तीन साथी इसरार पुत्र महराजुद्दीन, ताविस पुत्र वसीर व युसुफ पुत्र एहसान मौके से फरार होने में सफल हो गए,जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनके थिपने के संभाविक स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story