×

Meerut News: दशहरा के मद्देनजर यूपी रोडवेजकर्मियों के अवकाश १३ अक्टूबर से १८ अक्टूबर तक प्रतिबंधित

Meerut News: क्षेत्रीय प्रबन्धक के.के. शर्मा के अनुसार यात्रियों को असुविधा ना हो इसके लिए उन मार्गो को चिन्हित किया गया है, जहां पर यात्रियों का अधिक भार रहता है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shweta
Published on: 8 Oct 2021 4:50 PM GMT (Updated on: 8 Oct 2021 5:19 PM GMT)
Concept photo
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Meerut News: दशहरा पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारियों के १३ अक्टूबर से १८ अक्टूबर तक अवकाश प्रतिबंधित कर दिए गये हैं। क्षेत्रीय प्रबन्धक के.के.शर्मा ने आज शाम इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा का पर्व १५ अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा पर्व के अथवा उसकी समाप्ति के तुरन्त पश्चात यात्रियों का आवागमन अत्यधिक बढ़ जाता है। इस बढ़े हुए आवागमन का लाभ लेने के लिए तथा यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि १३ अक्टूबर से १६ अक्टूबर तक की अवधि में अधिक बसें संचालित की जाए।

क्षेत्रीय प्रबन्धक के.के. शर्मा के अनुसार यात्रियों को असुविधा ना हो इसके लिए उन मार्गो को चिन्हित किया गया है, जहां पर यात्रियों का अधिक भार रहता है। इनमें मेरठ-दिल्ली, बिजनौर, गाजियाबाद,मुरादाबाद,आगरा, हरिद्वार, देहरादून आदि शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबन्धक के अनुसार क्योंकि इस अवधि में आनन्द विहार,दिल्ली से विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों की अत्यधिक भीड़ रहती है। जिसके लिए संबंधित निगम अफसरों को यात्रियों की उपलब्धता अनुसार बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए गये हैं।

क्षेत्रीय प्रबन्धक के अनुसार इसके अलावा १३ अक्टूबर से १८ अक्टूबर तक निगम के उपाधिकारी,पर्यवेक्षक,चालक,परिचालकों एवं तकनीकी कार्मिकों के अनकाश प्रतिबन्धित रहेंगे। विशेष परिस्थिति में ही अवकाश प्रदान किये जाएंगे। यूपी रोडवेज के इस अधिकारी के अनुसार यात्रियों के लिए बसों की कमी न हो। इसके लिए संबंधित अफसरों को समस्त बसों को आन रोड करने के निर्देश दिए गये हैं। अफसरों से कहा गया है कि कोई भी बस कार्यशाला में खड़ी न रहें। आवश्यकतानुसार बसों को बुक कराया जाये। तथा मार्गपत्र में क्लोजिंग कराई जाए। समस्त बस स्टेशनों पर यात्रियों की आवश्यकतानुसार बसें उपलब्ध कराई जाये। बसों के अभाव में यात्रियों को असुविधा उत्पन्न न हो। वहीं सेवा प्रबन्धक सत्यनारायण ने क्षेत्र के समस्त डिपो फोरमैनों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में उक्त अवधि में कोई भी बस किसी भी कारण कार्यशाला में खड़ी न रहे। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

Shweta

Shweta

Next Story