×

मेरठः पुलिस प्रशासन ने भाकियू तोमर गुट के नेताओं को उनके घरों में किया नजरबंद,आज था रेल रोकने का एलान

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन तोमर ( Kisan Union Tomar) के पदाधिकारियों को घर पर ही नजरबंद कर दिया।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 Nov 2021 7:54 AM GMT
Meerut Today Live News
X

मेरठः पुलिस प्रशासन ने भाकियू तोमर गुट के नेताओं को उनके घरों में किया नजरबंद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस और प्रशासन ने रेल रोकने का ऐलान करने वाले भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों को घर पर ही नजरबंद कर दिया। इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ कार्यक्रम बताया जा रहा है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आहवान पर भाकियू तोमर गुट ने 11 नवंबर को दौराला में रेलवे ट्रैक पर रेल रोकने का ऐलान किया था।

किशोरपुर में मवाना पुलिस ने नजरबंद किया

आज सुबह जह भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारी सोकर उठे तब उन्हें पुलिस घर के दरवाजे पर खड़ी मिली। पुलिस ने भाकियू नेताओं को घर से बाहर निकलने नही दिया। भाकियू तोमर गुट के मेरठ युवा मंडल अध्यक्ष अनिल चिकारा के मुताबिक, हमारी आज दोपहर दो से चार बजे तक दौराला रेलवे ट्रैक पर रोकने की तैयारी थी। लेकिन पुलिस ने आज सुबह ही हमें और हमारे सभी पदाधिकारियों को घर पर ही नजरबंद कर दिया। भाकियू तोमर गुट के प्रवक्ता के अनुसार भाकियू तोमर युवा मंडल अध्यक्ष अनिल चिकारा को उनके घर ग्राम किशोरपुर में मवाना पुलिस ने नजरबंद किया है। वहीं, संगठन के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह को जटपुरा में रोहटा पुलिस ने नजरबंद किया गया है। भाकियू तोमर गुट ने कृषि कानूनों की वापसी, एमएसपी पर कानून, बिजली के दाम कम करने और खादर क्षेत्र में पक्का बांध बनाए जाने की मांग रखी है।

मुख्यमंत्री आज पैरालंपिक खिलाड़ियों काो सम्मानित कर रहे

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पैरालिंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहें हैं। मुख्यमंत्री के विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया।

आज से राकेश टिकैत करेंगे मंडलवार पदाधिकारियों के साथ समीक्षा

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन 22 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत करने जा रही है। महापंचायत की तैयारी के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज से मंडलवार पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इस क्रम में 11 नवंबर को आज मेरठ मंडल की समीक्षा होगी। जिसमें मेरठ मंडल के सभी जनपदों के पदाधिकारियों को गाजीपुर बार्डर पर समीक्षा के लिए बुलाया गया है। टिकैत कल मुरादाबाद मंडल की समीक्षा होगी। गुरुवार को समीक्षा बैठक के लिए मेरठ मंडल के पदाधिकारी गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हो गए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story