×

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- जिसके साथ न पिता है और न भाभी, उसके साथ प्रदेश की जनता कहां होगी

UP Election 2022: मेरठ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि सपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र के वक्त न तो मुलायम सिंह साथ रहे और ना ही उनकी भाभी।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 8 Feb 2022 1:16 PM GMT
UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- जिसके साथ न पिता है और न भाभी, उसके साथ प्रदेश की जनता कहां होगी
X

Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के मेरठ में आज विधानसभा चुनाव प्रचार (Election Campaign) के आखिरी दिन विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता जनसंपर्क करने पहुंचे। इनमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के साथ मेरठ पहुंची वहीं भाजपा (BJP) की तरफ से प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya), केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) सपा-रालोद गठबंधन (SP-RLD alliance) प्रत्याशी के समर्थन में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) मेरठ पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थन में मंशा देवी मंदिर से भोलेश्वर मंदिर नई सड़क तक रोड शो किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि सपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र के वक्त न तो मुलायम सिंह साथ रहे और ना ही उनकी भाभी। जिसके साथ न पिता है और न भाभी, उसके साथ प्रदेश की जनता कहां होगी।

ममता अखिलेश के लिए वोट मांगने यूपी आई हैं- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर तंज कसते हुए कहा कि ममता अखिलेश के लिए वोट मांगने यूपी आई हैं। सब जानते हैं कि पश्चिमी बंगाल में गुंडाराज है। ममता बनर्जी के कार्यकाल में हर चौथे दिन दंगे हो रहे हैं। सपा कार्यकाल में भी दंगे होते थे।

केशव प्रसाद मौर्य: Photo - Social Media

सपा गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग है, इसके सरदार अखिलेश यादव हैं- केशव प्रसाद मौर्य

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिवाल खास विधानसभा के कैथवाड़ी गांव में भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के पक्ष में मतदाताओं से घर-घर जाकर सम्पर्क किया। इस मौके केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 का चुनाव 2024 के चुनाव से जुड़ा हुआ है। 2017 में मुख्यमंत्री योगी ने विकास के नए युग की शुरुआत की, गुंडे और अपराधियों को जेल भेजा और प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा का एहसास कराया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग है, इसके सरदार अखिलेश यादव हैं। जिन लोगों ने कैराना में पलायन कराया, इस पार्टी ने उन्हीं लोगों को टिकट थमा दिए। हम विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर हम फिर से गुंडों को वापस जेलों में भेजेंगे।

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य: Photo - Social Media

किसानों को ठगने वाली सरकार है भाजपा- मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

उधर,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लावड़ में सरधना विधानसभा के गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान (alliance candidate Atul Pradhan) की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा को राष्ट्रवाद का नारा देकर जनता को जातिवाद में बांटने वाली पार्टू करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र के बंटवारे की बात करती हैं। पिछड़ों को विकास नहीं हुआ, किसानों को ठगने वाली सरकार है। यूपी से इस बार भाजपा की योगी सरकार का सूपड़ा साफ होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़नी पड़ी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार जनता जातिवाद से उठकर गठबंधन को जिताकर भाजपा का सफाया करेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story