×

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले, अपराधिक कार्यों में जुटे लोगों को अब सड़कों पर चाऊमीन बेचनी पड़ रही है

UP Election 2022: मेरठ पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Prasad Maurya) ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से न सिर्फ बूचड़खाने खत्म किए है बल्कि अपराधी अब चाऊमीन बेच रहे हैं।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 5 Feb 2022 3:51 PM GMT
UP Election 2022: Keshav Prasad Maurya said, people engaged in criminal work now have to sell chowmein on the streets
X

मेरठ: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: Photo - Social Media

Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के मेरठ पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से न सिर्फ बूचड़खाने खत्म किए गए। बल्कि सोतीगंज से वाहन काटने की मंडी खत्म की गई, जिसके बाद अब अपराधिक कार्यों में जुटे लोगों को अब सड़कों पर चाऊमीन बेचनी पड़ रही है।

दिल्ली रोड स्थित विनस गार्डन में दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर (BJP candidate Dr. Somendra Tomar) की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उप-मुख्य.मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी दावा किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिला कर सरकार बनाने जा रही है।

जहां बूचड़खाना था, वहीं अब स्कूल संचालित हो रहे हैं- केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ((Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, वहीं अवैध कत्लखाने बन्द किये। जहां बूचड़खाना था, वहीं अब स्कूल संचालित हो रहे हैं।


भाजपा की योगी सरकार में किए गए विकास कार्य ट्रेलर थे। इस बार 2022 में उत्तर प्रदेश में बनने वाली भाजपी की सरकार फाइनल दिखाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा है तो विकास है, रोजगार है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास करने वाली पार्टी है। उन्होंने मेरठ दक्षिण से गठबंधन प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी हिंदूवादी की बात कर रहा है। इसका जवाब मेरठ दक्षिण की जनता 10 फरवरी को फूल पर बटन दबाकर देगी।

भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ-केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में आए दिन उत्तर प्रदेश दंगों की आग में झुलसा था। लेकिन अब भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। अपराधी या तो यूपी छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेलों में बंद हैं। विपक्षी बोल रहे हैं कि सपा बदल रही है लेकिन, यह वहीं सपा है जो अपहरण और हत्याएं करवाती रही हैं। उन्होंने कहा सपा-रालोद गठबंधन सत्ता के आसपास भी नहीं है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे। इस मौके पर कवित्री तुषा शर्मा ने अपनी कविता के माध्यम से गठबंधन प्रत्याशी पर सीधे वार किए। उन्होंने अपनी कविता में कहा कि आदिल को भगा देंगे, कातिल को भगा देंगे। यह बिगड़े बोल सभा के दौरान छाए रहे। गौरतलब है कि आदिल चौधरी दक्षिण विधानसभा में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story