×

UP Election 2022: सचिन पायलट के साथ मेरठ पहुंची प्रियंका गांधी, मतदाताओं से बदलाव लाने की अपील

UP Election 2022: प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister of Rajasthan Sachin Pilot) हस्तिनापुर पहुंचे।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 8 Feb 2022 11:00 AM GMT
UP Election 2022: Priyanka Gandhi reaches Meerut with Sachin Pilot, appeals to voters to bring change
X

मेरठ: सचिन पायलट के साथ मेरठ पहुंची प्रियंका गांधी

Meerut News: बनते-बनते आखिरकार आज कांग्रेस (Congress Party) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (National General Secretary Priyanka Gandhi) का मेरठ कार्यक्रम बन ही गया। प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister of Rajasthan Sachin Pilot) हस्तिनापुर (hastinapur) पहुंचे। सबसे पहले प्रियंका गांधी व सचिन पायलट ने जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया।

माताजी ने प्रियंका को याद साझा करते हुए बताया कि उनके पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू (Former PM Jawaharlal Nehru), राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) व इंदिरा गांधी का हस्तिनापुर से विशेष लगाव था। हस्तिनापुर को पुनः बसाने के लिए इसकी नींव भी पूर्व पीएम नेहरू ने ही रखी थी। इसके बाद माताजी ने उन्हें जंबूद्वीप की प्रतिकृति व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं सचिन पायलट को भी तिलक कर व अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।


यहां से उनका काफिला मवाना में तहसील रोड स्थित मिहिरभोज प्रतिमा स्थल के पास रुका। यहां मौजूद कांग्रेसियों ने नारे लगाए। गाड़ी रुकते ही प्रियंका गांधी और सचिन पायलट प्रतिमा स्थल के पास खड़े ट्रैक्टर में सवार हो गए। इसी के साथ जनसम्पर्क शुरू कर दिया। ट्रैक्टर में प्रियंका के साथ सचिन पायलट और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम बैठीं।

रोड शो में दिखा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस दौरान करीब दो किमी. लंबे रोड शो में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रियंका ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी लोगों से हाथ मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। काफी संख्या में युवा प्रियंका गांधी व पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट से हाथ मिलाने के लिए लालायित दिखे। रोड शो के दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। वहीं, काफी संख्या में छात्र प्रियंका गांधी एवं सचिन पायलट के साथ सेल्फी लेने के लिए लालायित दिखे। जनसम्पर्क के दौरान लड़की हूँ लड़ सकती हूं...गाना जहां गूंजता रहा वहीं प्रियंका गांधी और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारों की गूंज रही।


प्रियंका गांधी ने सियासत में बदलाव लाने की अपील की

इस दौरान बीच-बीच में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में लोंगो से अपने मतदान की ताकत से सूबे की सत्ता और सियासत में बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपत्तियों के समय केवल कांग्रेस ही प्रदेश के लोंगो के बीच ना सिर्प रही है बल्कि उसने सड़क पर उतर कर संघर्ष भी किया है।


सुभाष चौक पर जैसे ही ट्रैक्टर में सवार प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट पहुंचे। भारी भीड़ ने नारे लगाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। वहीं मकान की छत, लान पर डटे लोगों ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुभाष चौक से आगे कुछ दूर प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट ट्रैक्टर से उतर कर फिर कार में सवार हो गए। दोपहर करीब एक बजे जनसम्पर्क समाप्त करके हस्तिनापुर जम्बूद्वीप हेलीपेड के लिए रवाना हो गए।


taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story