×

Meerut: मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- सपा सरकार में चलता था गुंडों का राज

Meerut News: मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने आज समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडों का राज चलता था।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Deepak Kumar
Published on: 25 Jan 2022 10:41 AM GMT
Meerut News
X

Meerut News: मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान। 

Meerut News: मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Balyan) ने आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बड़ा हमला बोलते हुए सपा को गुंडों का गिरोह बताते हुए कहा कि सपा (SP) और भाजपा सरकार (BJP Government) में यही अंतर है कि सपा सरकार (SP Government) में गुंडों का राज चलता था। वहीं योगी सरकार (Yogi Government) बनने के बाद अपराधी या तो जेल भेजे गए या फिर सीधे ऊपर।

2017 से पहले पश्चिम यूपी अपराधियों का था गढ़

डॉ. संजीव बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Balyan) ने कहा कि कहा कि 2017 से पहले पश्चिम यूपी (West UP) अपराधियों का गढ़ था। हालात इतने बिगड़े हुए थे कि लोग उत्तर प्रदेश में आने से भी कतराते थे। पश्चिमी यूपी (West UP) में तो खासकर बहू-बेटियों का तो जीना ही मुहाल था। सपा गुंडों और बदमाशों को खुलेआम संरक्षण देती थी।

आजम खान (Aajam Khan) वेस्ट यूपी (West UP) के सीएम थे। 2013 में दो बालकों की हत्या करने वालों को आजम ने जबरन छुड़वाया। उनके फोन पर डीएम और एसपी का ट्रांसफर न होता तो दंगों से बचा जा सकता था।

काठ से लेकर कई स्थानों पर दंगे हुए और तत्कालीन सीएम अखिलेश (SP Chief Akhilesh Yadav) तुष्टीकरण करते रहे। निर्दोष युवकों को जेल भेजा गया। समाज को भारी उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। कैराना पलायन का दर्द आज भी लोगों की आंखों में देखा जा सकता है, लेकिन 2017 से प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) बनने के बाद अपराधी या तो जेल भेजे गए या फिर सीधे ऊपर।

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Balyan) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवारों की लिस्ट से प्रतीत होता है कि अखिलेश की कामना है की उत्तर प्रदेश की जनता अपराधियों को वोट दें और सरकार जेल से चल सके।

बीजेपी की सरकार आने के बाद प्रदेश के हालात सुधरने हुए शुरु

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान (Union Minister Dr. Sanjeev Balyan) ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार (BJP Government) आने के बाद प्रदेश के हालात सुधरने शुरु हुए हैं। केंद्रीय मंत्री (Union Minister Dr. Sanjeev Balyan) ने कहा कि 2017 से पहले जहां उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार मचा रहता था।

वहीं, योगी सरकार (Yogi Government) में बिजली की किल्लत दूर की गई। आज इतनी बिजली है कि इन्वर्टर बंद करना पड़ा। यही नहीं एक्सप्रेस वे का जाल बिछा। रैपिड रेल मुजफ्फरनगर तक जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। अगले पांच साल रोजगार के नाम होंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story