×

UP Today News: मंत्री अशोक कटरिया ने घाटे में चल रहे डिपो के समीक्षा करने के दिए निर्देश, कम आय देने वाले अफसर दंडित होंगे

UP Today News: क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को वीडियों कॉफ्रेसिंग समीक्षा बैठक में परिवहन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारियां ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण परिवहन निगम आय में कमी आई है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Divyanshu Rao
Published on: 20 Oct 2021 5:05 PM GMT
Meerut News
X

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारियां 

UP Today News: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारियां (up parivahan mantri Ashok Kataria) ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अफसरों को परिवहन निगम के घाटे में चल रहे डिपो की प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि कम आय देने वाले क्षेत्रीय प्रबन्धकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों को तत्काल बदला जाए।लाभ देने वाले क्षेत्रीय प्रबन्धकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों को प्रोत्साहित किया जाये।

क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को वीडियों कॉफ्रेसिंग समीक्षा बैठक में परिवहन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारियां ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण परिवहन निगम आय में कमी आई है। महामारी अब नियन्त्रण में है। ऐसे में निगम की आय बढ़ाने के लिए जितने तौर-तरीके हैं, उनको अपनाया जाये। इसलिए घाटे में चल रहे डिपो की 15 दिन में समीक्षा होनी जरुरी है। बसों एवं बस स्टेशनों पर स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

यूपी परिवहन मंत्री अशोक कटरिया

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जगह से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं कि परिवहन निगम की बसें बस अड्डों से ना होकर बाईपास से ही गुजर रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम निगम की बसें प्रत्येक दशा में बस अड्डे से ही होकर जायें। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

सोशल मीडिया पर लोंगो की जिज्ञासाओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी परिवहन राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने इस बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण कराया जाना चाहिये। सूचना क्रांति के दौर में निगम को पीछे नही रहना चाहिए। परिवहन राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने कहा कि निगम के स्वामित्व वाली भूमि जिस पर अतिक्रमण है,उसको तत्काल मुक्त कराया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक प्रत्येक कार्य की समयावधि निर्धारिपत नही होगी,तब तक परिणाम भी अच्छे नही आयेंगे। इसलिए हर कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाये।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, up parivahan mantri ne nigam, up parivahan mantri News, up parivahan mantri news in hindi, up parivahan mantri news today,up parivahan mantri news today in hindi, up parivahan mantri ashok katariya, up parivahan mantri ashok katariya nigam, Meerut news, meerut news today, meerut news today in hindi, meerut news today in hindi live

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story