कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मुरादाबाद दौरा रद्द, वायरल बुखार से हैं पीड़ित

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आज सोमवार (15 जनवरी 2021) का मुरादाबाद दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका वायरल बुखार से पीड़ित हैं। उनकी तबियत के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

aman
By aman
Published on: 15 Nov 2021 7:42 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2021 9:45 AM GMT)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मुरादाबाद दौरा रद्द, वायरल बुखार से हैं पीड़ित
X

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आज सोमवार (15 नवंबर 2021) का मुरादाबाद दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका वायरल बुखार से पीड़ित हैं। उनकी तबियत के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' को संबोधित करने वाली थीं।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी उत्तर प्रदेश विधान चुनावी 2022 के मद्देनजर चुनावी अभियान तेज करने जा रही हैं। इसी के तहत कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पदाधिकारियों का सम्मेलन कर अपने चुनावी अभियान को नई धार देने की कोशिशों में जुटी है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज प्रियंका अपने ससुराल मुरादाबाद पहुंचने वाली थीं। वो यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करने वाली थीं। लेकिन अब अस्वस्थता की वजह से उनका यहां आना रद्द हो गया है।

जनता के 'शोक' को बनाएंगे 'शक्ति'

बता दें, कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला, ब्लॉक तथा न्याय पंचायत से लेकर ग्राम सभा तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। उन्होंने कहा, पार्टी के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के 'शोक' को 'शक्ति' बनाने में जुटे हैं।

प्रियंका को आज मुरादाबाद में आयोजित सम्मेलन में सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल के 12 जिलों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करना था। इससे पहले अजय कुमार लल्लू ने कहा, कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में तीन दशकों से जारी कुशासन का अंत होगा। कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फिर से विकास और सद्भाव के पथ पर लौटेगा।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने पिछले महीने प्रदेशभर में प्रतिज्ञा यात्राओं के आयोजन की बात कही थी। प्रतिज्ञा यात्राओं के जरिए पार्टी ने सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने तथा 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिज्ञा दोहराई। प्रियंका ने इन यात्राओं के दौरान कहा था कि कांग्रेस चुनाव के दौरान टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story