Moradabad News: हिटलर शाही की रह पर चल रहा जिला अस्पताल

Moradabad News: मुरादाबाद जिला महिला अस्पताल में चल रही हिटलरशाही

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 9 Nov 2021 5:48 PM GMT
jila mahila Hospital
X

जिला महिला अस्पताल (फोटो-न्यूजट्रैक)

Moradabad News: केंद्र और प्रदेश सरकार भले गर्भवती महिलाओं के लाभ के लिए बचन बद्ध हो पर मुरादाबाद (Moradabad) की जिला महिला अस्पताल (Moradabad Jila Mahila Hospital) में सीएमएस डाक्टर सुनीता पांडेय (CMS Dr Sunita Pandey) का हिटलर शाही आदेश ही मान्य है। जिला महिला अस्पताल (jila mahila Hospital) में गर्भवती महिलाओं की भी भर्ती होने की प्रक्रिया को इतना उलझा दिया गया है, भर्ती कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यहां डाक्टर सुनीता पांडेय (CMS Dr Sunita Pandey) ने खुद को हिटलर की तरह स्थापित कर लिया है। उन्होंने अस्पताल परिसर में बैरिकेडिंग लगवा कर निजी वाहनों का खड़ा होना रोका। जो अस्पताल का मुख्य मार्ग है, उसे ही बंद करा दिया। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहले 1 रुपए का पर्चा बनवाएं, फिर ओपीडी में उपस्थित डाक्टर से लिखवाएं, उसके बाद लेबर रूम के अंदर भर्ती के लिए बीएसटी भरवाएं। तब कही जाकर गर्भवती महिला की भर्ती होगी। उसके बावजूद भी उसे डाक्टर कब देखेंगे, उसका कोई समय तय नहीं है।


डॉक्टर ने देख भी लिया तो जांच कराने में लगभग एक से डेढ़ घंटे लग जाते हैं। इससे पहले मरीज सीधा लेबर रूम में जा कर भर्ती होता था, लेकिन अब मौजूदा सीएमएस ने अपने तालिबानी आदेश के चलते योगी और मोदी सरकार के आदेशों ओर निर्देशों धता बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ही नियम लागू कर रखे हैं। हालत यह है कि मौजूदा सीएमएस के सामने कोई बोलने की हिमाकत भी नहीं कर सकता। अगर कोई आवाज उठाता है तो उसे धौंस देकर चुप करा दिया जाता है। सीएमएस की हिटलरशाही रवैये के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। स्टॉफ के लोगों के मुताबिक सीएमएस डाक्टर सुनीता पांडेय (CMS Dr Sunita Pandey) का दामाद सीएम कार्यालय में कार्यरत है, जिसका रसूख वह अस्पताल में चला रही हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story