×

कायम की मिशाल: कलयुगी दुनिया में मसीहा बने डॉक्टर अरविंद गोयल, अनगिनत गरीबों और बेसहारों को दिया सहारा

Moradabad News : समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डाॅ. अरविंद गोयल का नाम विख्यात है। उनकी सेवा कार्याें के चर्चे देश और विदेश तक हैं।

Sudhir Goyal
Report Sudhir GoyalPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 Jan 2022 7:33 AM GMT
Moradabad latest News
X

Moradabad News : डॉ. अरविंद गोयल के बारे में जानें, जो बनें सबके मसीहा (Social media)

Moradabad News : मुरादाबाद के डॉक्टर अरविंद गोयल (Moradabad ke dr. Arvind Goyal) बेसहाराओं को लेकर हमेशा तैयार रहते हैं। कलयुगी दुनिया में डॉक्टर अरविंद गोयल (social workerArvind goyal) एक मसीहा बनकर उभरे हैं। हालंकि, कई लोगों को ये किताबी बातें लगती हैं, लेकिन ये हकीकत है।

जिस शख्सियत की हम बात कर रहे हैं वो विश्व प्रसिद्ध पीतलनगरी मुरादाबाद से हैं। इस डॉ. ने ना जाने कितने ही गरीब और बेसहारा को सहारा दिया है। डॉ. को देखने के बाद लगता है मानों आज भी दुनिया में इंसानियत बाकी है।


मानवता की बातें इस व्यक्ति की आवाज और चेहरे से ही समझ आने लगती है। नेता और अभिनेता सब इनके कायल हैं। देश और विदेश में मानवता की मिसाल बने डॉ. गोयल आज उस मुकाम पर हैं, जहां से मानवता समाजसेवा का उदगम नजर आता है। वृद्धाश्रम हो या युवा पीढ़ी की शिक्षा की बात हो अरविंद गोयल हर समय तैयार रहते हैं। हजारों माताएं जो बेसहारा हैं, जिनके खुद के बच्चे उन्हें छोड़ गए इस दुनिया में उनका अब एक ही बेटा है डॉ. अरविंद गोयल।


सबसे बड़ी बात ये है कि अतिव्यस्त होने के बावजूद भी डॉ. अरविंद गोयल पता नहीं कैसे इन सब बातों के लिए समय निकालते हैं। आज बड़े बड़े नेता अभिनेता उनका सानिध्य पाने को आतुर रहते हैं। शालीनता तो इनमें कूट कूटकर भरी है। आज समाजसेवा और शिक्षा के स्तंभ अरविंद गोयल किसी भी सम्मान को जब हाथ में लेते हैं ,तो वो सम्मान भी सम्मानित हो जाता है। सादगी वो सेवा भाव किसे कहते हे ये उनके तस्वीर से ही झलकता है।


समाज की सेवा में जीवन समर्पित कर चुके डॉक्टर अरविंद निर्धन, गरीब और असहाया लाखों लोगों के मसीह हैं। देश के गृह मंत्री, परिवहन मंत्री और सीएम योगी समेत अन्य मंत्री भी इनके कायल हैं। मंत्री भी इन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 202w, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story