Priyanka Gandhi in Muradabad: ससुराल में प्रथम जनता मिलन में, खुलकर दहाड़ीं प्रियंका गांधी, कही ये खास बात

Priyanka Gandhi in Muradabad: जनपद मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली है। बताया जा रहा है कि यह रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करेगी। चुनाव से पहले यह रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Sudhir Goyal
Report Sudhir GoyalPublished By Shashi kant gautam
Published on: 2 Dec 2021 11:22 AM GMT
Muradabad News: In the first public meeting in the in-laws house, Priyanka Gandhi roared openly, said this special thing
X

मुरादाबाद: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली 

Priyanka Gandhi in Muradabad: शादी के बाद प्रथम बार सार्वजनिक रूप से मुरादाबाद (Moradabad District) आयीं प्रियंका गांधी वाडरा (Priyanka Gandhi Vadra) प्रतिज्ञा रैली (Pratigya Rally) में अपने समय से लगभग तीन घंटे विलंब से पहुंची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress workers) और नेताओं में जोश भरने के लिए मौजूदा बीजेपी सरकार (BJP Government) पर जमकर प्रहार किये और सरकार की कथनी और करनी में फर्क बताया।

वह हैलीकाप्टर से दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के पीछे मैदान में गुरुवार को 2.45 बजे मंच पर पहुंचीं, जहां से उन्होंने सीधे बीजेपी सरकार में बेरोजगारी (Unemployment) पर तंज कसा दरअसल, उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी की नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूरी शिद्दत से प्रचार में जुटी हैं। जनता तक अपनी बात पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई हैं।

मुरादाबाद की चुनावी रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करेगी

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में पहली चुनावी रैली है। यह रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करेगी। चुनाव आने वाले हैं इसलिए यह रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लुल्लू ने भी रेली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली में कहा की यूपी में उनकी सरकार बनती है तो में वचन देती हूं जो सौ प्रतिज्ञाएं कर रही हूं उन्हें शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस जो कहती है वो करती है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस जो कहती है वो करती है। उसमें किसानों का कर्ज माफ,गेहूं व धान खरीद 2500 व गन्ना 400 में, बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया माफ, दूर करेंगे कोरोना काल का आर्थिक भार, दस लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त, टिकटों में महिलाओं की 40 फीसद हिस्सेदारी, छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन, सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, महिलाओं की 40 फीसदी नौकरी में आरक्षण, वृद्धा पेंशन 1000 रुपये माह, आंगनबाडी और आशा को दस हजार मानदेय।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story