×

Kisan Mahapanchayat: किसान महापंचायत पर 200 सीसीटीवी रखेंगे पैनी निगाह, अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Kisan Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर किसानों का आंदोलन करवट ले रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितम्बर को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 4 Sep 2021 3:07 AM GMT (Updated on: 4 Sep 2021 3:10 AM GMT)
Kisan Mahapanchayat
X

महापंचायत में लगभग पांच लाख किसान पहुंचेंगे (File Photo) pic(social media) 

Kisan Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर किसानों का आंदोलन करवट ले रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितम्बर को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर है। महापंचायत पर अराजकता न होने पाए इसके लिए शासन ने कडे़ से कडे़ कदम उठाने के लिए तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले राजकीय इंटर कालेज में आयोजित होने वाली महापंचायत में सभी 40 किसान संगठनों के हिस्सा लेने की बात सामने आ रही है। संभावना इस बात की है कि इस महापंचायत में लगभग पांच लाख किसान पहुंचने वाले हैं। शासन की तरफ से खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबन्द करने के लिए पीएसी के अलावा भारी संख्या में आरएएफ की तैनाती की जा रही है। रैली स्थल के आसपास कई जनपदों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है।

सुरक्षा को देखते हुए कई जनपदों से पुलिस फोर्स बुलाया गया (File Photo) pic(social media)

जानकारी के अनुसार छह कम्पनी पीएसी के अलावा आरपीएफ की दो कम्पनियों को लगाया जा रहा है। महापंचायत को लेकर लगभग 1200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। साथ ही कई आईपीएस अधिकारियों को भी तैनात किया जा रहा है। इनमें चार एएसपी 15 सीओ 50 थाना प्रभारियों के अलावा 250 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इन सारे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि महापंचायत में इस बात पर निगाह रखनी होगी कि कोई भी अराजक तत्व भीड़ में घुसने न पाए।

किसान महापंचायत को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन शासन से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की है। जबकि स्थानीय स्तर पर रैली स्थल पर आसपास के जिलों से पुलिस फोर्स मंगाया गया है। कई अपर पुलिस अधीक्षकों एवं उपाधीक्षकों को बुलाया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा रहा है। जो भी वाहन रैली स्थल पर पहुंचेगा उसे सीसीटीवी से गुजरना ही होगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से करीब 40 जगहों पर पार्किग स्थल भी बनाए गए हैं।

इसके अलावा कहा गया है कि महांपचायत स्थल पर हर एक को मास्क पहनकर आना होगा। कार्यक्रम स्थल पर कोरोना स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र भी बनाया गया है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story