Saharanpur News: गैर राज्यों से अवैध खनन को लेकर व्यापारियों में रोष, DM ने दिए चेकिंग के आदेश

Saharanpur News: जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर सहारनपुर प्रशासन बिल्कुल सख्त है और अन्य राज्यों से आ रहे खनिज वाहनों के सभी प्रपत्र पोर्टल पर चेक किए जाएंगे।

Neena Jain
Written By Neena JainPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 3 Aug 2021 2:32 AM GMT
illegal mining
X

अवैध खनन की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Saharanpur News: सहारनपुर में दूसरे राज्यों के खनन माफियाओं द्वारा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अवैध खनन को लेकर व्यपारियों में रोष है। व्यापारियों ने प्रशासन से अवैध खनन को रोकने की मांग की है। इस पूरे प्रकरण में जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर सहारनपुर प्रशासन बिल्कुल सख्त है और अन्य राज्यों से आ रहे खनिज वाहनों के सभी प्रपत्र पोर्टल पर चेक किए जाएंगे। अगर कोई भी अवैध खनिज वाहन वाहन जिले में घुसने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सहारनपुर आज अपनी मांगों को लेकर क्रेशर व्यापारी जिलाधिकारी से मिले। डीएम ने बताया कि आज ही उनके और एसएसपी द्वारा हरियाणा से खनन को लेकर आ रहे वाहनों की संघन चेकिंग के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें सभी वाहनों के प्रपत्र चेक किए जाएंगे साथ ही हरियाणा के खनन की ओवर लोडिंग की भी जांच टीमों द्वारा की जाएगी। बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध रूप से हरियाणा के खनन को यूपी में कतई दाखिल नहीं होने दिया जाऐगा।

अवैध खनन माफियाओं पर रोक की मांग (सांकेतिक फोटो) pic(social media)

पोर्टल पर प्रपत्र चेक करने के बाद ही मिलेगी एंट्री

अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। दूसरे राज्यों से आने वाले अवैध खनन पर अब पुलिस प्रशासन की तीखी नजरें होंगी। बकायदा पोर्टल पर प्रपत्र चेक करने के बाद ही मिल पाएगी खनिज वाहन को जनपद में एंट्री। आपको बता दें कि सहारनपुर जनपद से हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा लगी हुई है जिसके चलते एक दूसरे की सीमा में जाकर खनन करना आम बात हो गई है इसी के चलते कई बार थानों में भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

और कई बार दोनों राज्यों के अधिकारी इसी खनन को लेकर वार्ता भी कर चुके हैं। लेकिन हर बार कई फैसले होते हैं और कई बार वार्ता बेनतीजा भी रहती है। लेकिन हकीकत यह है कि ढाक के तीन पात। कभी खनन का काम फायदे और मुनाफे का माना जाता था आज वह घाटे का सौदा बन गया है विशेषकर सहारनपुर के खनन और स्टोन क्रेशर संचालकों के लिए। इसकी बड़ी वजह हरियाणा के खनन माफियाओं द्वारा उत्तर प्रदेश में खनन करना है। और वहीं खनन औने पौने दामों पर सहारनपुर जनपद में बेचा जाना भी है। जिसके चलते खनन व्यापारियों और स्टोन क्रेशर संचालकों को लगातार घाटा सहना पड़ रहा है।

यही एक बड़ा कारण है कि लगातार घाटा सहते खनन व्यापारी और स्टोन क्रेशर संचालक अब न्याय की गुहार लगाते हुए हरियाणा राज्य से सहारनपुर की सीमा में आने वाले खनन पर पूर्णता रोक की मांग कर रहे हैं। खनन व्यापारी और स्टोन क्रेशर संचालक अब एकजुट हो गये हैं। इतना ही नहीं व्यापारी प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से भी मिले और उनसे कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मंडल आयुक्त सहारनपुर से भी मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई इसी के साथ आज जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से भी मिले और अपनी परेशानी बताते हुए इसके निराकरण की मांग की।

बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार सहारनपुर मंडल के खनन व्यापारी कभी कमिश्नर तो कभी डीएम, कभी एसएसपी से लगातार अवैध खनन की रोक को लेकर गुहार लगा रहे थे। जिसके चलते आज एक बार फिर सहारनपुर मंडल के खनन कारोबारी पहले तो कमिश्नर उसके बाद जिलाधिकारी के ऑफिस पहुंचे और अन्य राज्यों से अवैध प्रपत्रों पर आ रहे खनिज की पूरी जानकारी दी।

जिसके बाद जनपद सहारनपुर के एसएसपी डॉ एस चनप्पा व जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सख्त रवैया अपनाते हुए जनपद सहरानपुर के सभी बॉर्डर पर सख्त से सख्त चेकिंग अभियान के निर्देश दिए। और हर बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात करा हर गाड़ी के पूरे प्रपत्रों की चेकिंग भी की जाने की बात की। इस पूरे मामले में जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि अवैध खनन को लेकर सहारनपुर प्रशासन बिल्कुल सख्त है और अन्य राज्य से आ रहे खनिज वाहनों के सभी प्रपत्र पोर्टल पर चेक किए जाएंगे। अगर कोई भी अवैध खनिज वाहन वाहन जिले में घुसने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story