×

Saharanpur News: सहारनपुर में टोक्यो ओलंपिक मशाल का जोरदार स्वागत

ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए शनिवार को टोक्यो ओलंपिक मशाल सहारनपुर पहुंची। जहां भव्य स्वागत किया गया।

Neena Jain
Report Neena JainPublished By Ashiki
Published on: 24 July 2021 6:00 PM GMT
Saharanpur News
X

सहारनपुर में टोक्यो ओलंपिक मशाल का स्वागत करते लोग 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ तथा खेलकूद निदेशालय लखनऊ द्वारा संचालित जिला ओलंपिक संघ तथा क्षेत्रीय खेड़ा कार्यालय सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में टोक्यो ओलंपिक मशाल 2021 का आज सहारनपुर पहुंचने पर रिमोट डिपो गेट पर भव्य स्वागत किया गया।

यह मशाल उत्तर प्रदेश की कुल 55 जिलों से होकर गुजरेगी। मशाल की अगुवाई करने वाले रतन गुप्ता, शरद गुप्ता, रविकांत मिश्रा, दीपक गुप्ता से मशाल प्राप्त कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह को सौंपी। उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ियों को यह मशाल सौंपी उसके बाद 4 घुड़सवारों की अगुवाई में अन्य खिलाड़ियों ने नारेबाजी करते हुए मशाल अगुवाई करने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम तक पहुंचाया सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मशाल लेकर दौड़ते हुए रिमाउंट डिपो से स्टेडियम तक पहुंचे। जहां खिलाड़ियों का स्वागत किया गया इन खिलाड़ियों के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए युवाओं में विशेष क्रेज देखा गया।


राज्य के सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण पुरस्कार एवं सर्वोच्च युवा सम्मान राज्य विवेकानंद युवा पुरस्कार विजेता रवि कांत मिश्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर प्रदेश स्तरीय यूपी टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का शुभारंभ टोक्यो ओलंपिक ऑफ एवं प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल जगत फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश पैरा ओलंपिक संघ एवं अन्य संगठनों के समर्थन और मार्गदर्शन में प्रदेश के 51 जनपदों से होते हुए 3625 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुका है। इस वर्ष 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं उनका हौसला अफजाई करने के साथ-साथ इस बात के लिए प्रेरित करना है कि अगले वर्ष यह संख्या कम से कम दुगनी हो जाए उन्होंने बताया कि बरेली से प्रारंभ होकर रामपुर मुरादाबाद बिजनौर मुजफ्फरनगर सहारनपुर आए हैं।


उसके बाद शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कालपी, औरैया, जालौन झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर आदि स्थानों पर होते हुए 4 अगस्त 2021 को लखनऊ में संपन्न होगी।

नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि यह बहुत हर्ष की बात है कि आज मशाल सहारनपुर पहुंची है। भारतीय ओलंपिक दल में उत्तर प्रदेश के जो 10 खिलाड़ी है सभी पश्चिम उत्तर प्रदेश से हैं वे उम्मीद करते हैं कि सभी खिलाड़ी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर भारत को पदक तालिका में उचित स्थान दिलाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना है ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों का चयन इसके लिए हो।

Ashiki

Ashiki

Next Story