×

Congress Pratigya yatra: भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है, गठबंधन किसी से नहीं होगा

Congress Pratigya Yatra: कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना करने के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णन ने बीजेपी पर बोला हमला

Neena Jain
Published on: 23 Oct 2021 1:11 PM GMT
Congress ne shuro ki Pratigya Yatra
X

कृष्णन के कांग्रेस वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद (फोटो-न्यूजट्रैक)

Pratigya yatra: कांग्रेस ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत कर (Congress ne shuro ki Pratigya Yatra) आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का आगाज कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में तीन स्थानों पर प्रतिज्ञा यात्रा (Pratigya Yatra) की शुरुआत हुई जिसमें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में विधानसभा नंबर से कांग्रेस ने प्रतिज्ञा यात्रा (Pratigya Yatra) की शुरुआत की। प्रतिज्ञा यात्रा को आचार्य प्रमोद कृष्णन (Acharya Pramod Krishnan) और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व राजदूत नीम अफजल हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया यात्रा आज और कल सहारनपुर जनपद में घूमते हुए मुजफ्फरनगर पहुंच जाएगी, जहां से बिजनौर, मुरादाबाद, हाथरस, अलीगढ़, आगरा होते हुए मथुरा कुल 11 जिलों में पहुंचेगी और सभी विधानसभा मे होते हुए 1 सितंबर को मथुरा पहुंचेगी।

गठबंधन की गुंजाइश ही नही, कांग्रेस बनाएगी सरकार कहा कांग्रेस ने प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnan) ने सहारनपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnan) प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करना है। भाजपा सरकार अपने कर्मो के कारण ही जा रही है और कांग्रेस आ रही है। हमने जो जनता से वादे किए हैं। उन वादों को पूरा करने के लिए ही हम प्रतिज्ञा यात्रा (Pratigya Yatra) निकाल रहे हैं। यह यात्रा तीन जिलों से शुरु हुई है और बेहट विधानसभा सीट नंबर एक है। इसलिए यहां से भी यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा के दौरान हम जनता को बताएंगे कि हम घोषणा नहीं कर रहे हम प्रतिज्ञा ले रहे हैं कि जो भी वादे हम जनता से करेंगे, उन्हें हर हाल में प्रतिज्ञा के साथ पूरा करेंगे। इसीलिए इस यात्रा को प्रतिज्ञा यात्रा नाम दिया गया है।


सहारनपुर के बेहट में प्रतिज्ञा यात्रा (Pratigya Yatra) में पहुंचे पूर्व राजदूत एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीम अफजल ने यूपी में गठबंधन से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। वहीं कांग्रेस के इमरान मसूद द्वारा गठबंधन की बात कहे जाने पर उन्होंने कहा यह उनका विचार है, जिसको वही जाने। उन्होंने कहा यूपी में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से जनता नाखुश है इसीलिए भाजपा इस बार जा रही है यूपी में अगली सरकार कांग्रेस की होगी जिसकी नीव कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने रख दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद लोगों पर अत्याचार बढ़ा है कम नहीं हुआ है दहशतगर्दी बढ़ी है जबकि भाजपा ने दावा किया था कि आतंकवाद का सफाया हो जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story