×

Saharanpur News: सहारनपुर में सपा कांग्रेस पर जमकर बरसे सुरेश राणा, कहा कि किसानों ने सर्वाधिक आत्महत्या यूपीए सरकार में

Saharanpur News in Hindi: सुरेश राणा (Minister Suresh Rana Saharanpur) ने सहारनपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए कहा कि किसानों ने सर्वाधिक आत्महत्या यूपीए सरकार में की है।

Neena Jain
Report Neena JainPublished By Shraddha
Published on: 29 Nov 2021 2:22 PM GMT
सहारनपुर में सपा कांग्रेस पर जमकर बरसे सुरेश राणा
X

सहारनपुर में सपा कांग्रेस पर जमकर बरसे सुरेश राणा (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा (Sugarcane Minister Suresh Rana) ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा सरकार (BJP Government) की उपलब्धियां गिनाई। सुरेश राणा ने सहारनपुर के सर्किट हाउस (Saharanpur Circuit House) में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि किसानों ने सर्वाधिक आत्महत्या यूपीए सरकार में की है। यूपीए के हर फैसले का नुकसान किसानों को उठाना पड़ा। एपीएमसी एक्ट (APMC Act) में संशोधन करने को राहुल ने कहा था। मोदी ने साहस दिखाया तो कांग्रेस ने भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर सरकार पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया।

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा रायबरेली और अमेठी में किसानों को झूठ बोलकर जमीनें हड़प लीं, किसानों को कारखाने बनाने के झूठे सपने दिखाए। राहुल गांधी दिखाई नहीं दिए। सांसद इसलिए बनता है कि अपने तर्क के साथ वहां अपनी बात रखें। तो राहुल गांधी सैर सपाटे पर चले जाते हैं। उनकी कोई भी भावना किसानों के साथ नहीं जुड़ी है। जिसकी किसानों के साथ भावना जुड़ी है, वह पीएम नरेंद्र मोदी है। इसीलिए वह किसान हित में मजबूती के साथ फैसले करते हैं।

सुरेश राणा ने कहा 2012 में एमएसपी लगातार चर्चा होती थी। एमएसपी 1250 रुपये थी, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ाकर 2000 किया गया। यूपी में फसलों का एरिया बढ़ा। चार सालों में 08 लाख हेक्टअर क्षेत्रफल बढ़ा हैं। पूरे पंजाब में 80 हजार हेक्टअर गन्ना है। मोदी और योगी के कामों से प्रभावित होकर किसानों ने गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाया है। 18 से 20 घंटे बिजली की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में मिलती है। मोदी को बड़े दिल का नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने का काम किया। मोदी और योगी किसानों के बारे में सोचते हैं।

गन्ना मंत्री ने कहा सपा सरकार में गन्ना किसानों को एक साल में 18 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होता था। भाजपा सरकार में 35 हजार 800 करोड़ रुपये का भुगतान हो रहा है। किसानों को तकनीकी के साथ जोड़ने का काम किया। पहले 09 लाख टन गेहूं खरीदा जाता था, अब भाजपा सरकार 55 लाख टन गेहूं खरीद रहे हैं। लगातार 66 मीट्रिक टन धान खरीदने का काम किया।

सुरेश राणा ने कहा सपा ने भी किया, लेकिन दंगा कराने का काम किया। लगातार लोगों के साथ जुल्मो-सितम करने का काम किया। जिन लोगों ने दंगा और बवाल कराकर अपने महल खड़े किए, जब उन लोगों के महलों पर बुलडोजर चलता है, तो उन लोगों के पेट में दर्द होता है। उन लोगों को विशेष विमान में बैठाकर सीएम हाउस में बिरयानी खिलाते थे। सहारनपुर में जो लोग आरोपी थे, उन लोगों का पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अखबारों में फोटो छपा था। बढ़ता उत्तर प्रदेश उन्हें अच्छा नहीं लगता है।

गन्ना मंत्री ने कहा अब 40 आयाम में उत्तर प्रदेश, देश में नंबर वन है। यह भाजपा का नहीं 125 करोड़ लोगों का उत्तर प्रदेश है। इससे पूर्व भाजपा ट्रैक्टर यात्रा का गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उद्घाटन किया और खुद ट्रैक्टर चलाकर भाजपा कार्यालय तक गए सुरेश राणा जंधेडा समस्तीपुर मैं आयोजित भाजपा ट्रैक्टर यात्रा में पहुंचे जहां पर उन्होंने किसानों से भी वार्ता की।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story