UP Election 2022: सहारनपुर नगर सीट पर हैं डेढ़ लाख से ज़्यादा मुस्लिम वोटर, तीसरी बार आमने-सामने होंगे राजीव गुंबर और संजीव गर्ग

UP Election 2022: सहारनपुर जिले की नगर विधानसभा सीट पर तीसरी बार भाजपा के राजीव गुंबर और समाजवादी पार्टी के संजय गर्ग आमने-सामने होंगे।

Shashwat Mishra
Report Shashwat Mishra / Neena JainPublished By Shreya
Published on: 13 Feb 2022 2:47 PM GMT
UP Election 2022: सहारनपुर नगर सीट पर हैं डेढ़ लाख से ज़्यादा मुस्लिम वोटर, तीसरी बार आमने-सामने होंगे राजीव गुंबर और संजीव गर्ग
X

राजीव गुंबर vs संजीव गर्ग (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: सोमवार को प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान (UP Second Phase Voting) है। 9 जिलों की 55 सीटों पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 (UP Elections) का द्वितीय चरण होगा। इसी में से सहारनपुर जिले की नगर विधानसभा सीट (Saharanpur Nagar Assembly Seat) है। जहां पर तीसरी बार भाजपा के राजीव गुंबर और समाजवादी पार्टी के संजय गर्ग आमने-सामने होंगे। बता दें कि, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है। और, काफ़ी हद तक यहां के प्रत्याशी मुस्लिम वोटरों के वोट पर भी निर्भर रहते हैं।

◆ सहारनपुर नगर विस क्षेत्र संख्या-3

किस पार्टी से कौन चुनावी मैदान में?

• भाजपा - राजीव गुंबर

• सपा - संजय गर्ग

• बसपा - मनीष अरोड़ा

• कांग्रेस - सुखविंद्र कौर

तीसरी बार आमने-सामने राजीव गुंबर और संजीव गर्ग

परिसीमन के बाद 2012 में अस्तित्व में आई सहारनपुर नगर सीट पर भाजपा के राघव लखनपाल ने जीत दर्ज की थी। मग़र, 2014 में उनके सीट छोड़ने पर भाजपा ने फ़िर से जीत दर्ज की। इस बार भाजपा की ओर से राजीव गुंबर प्रत्याशी थे। जिन्होंने सपा के संजय गर्ग को हराया था। उन पर पार्टी ने 2017 में फ़िर भरोसा जताया था। लेकिन, वह समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट संजय गर्ग से लगभग 4636 वोटों से हार गए थे। अब इस साल फ़िर ये दोनों आमने-सामने होंगे।

◆ विधानसभा चुनाव-2017 के चुनावी परिणाम?

• समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय गर्ग को 1,27,210 यानी 46.68 प्रतिशत मिले और वह विजयी रहे थे।

• दूसरे नंबर पर, भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर को 1,22,574 मत मिले।

• तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी मुकेश दीक्षित रहे। उन्हें 17,350 मत मिले थे।

हिन्दू मतदाताओं की एकजुटता दिला सकती है बीजेपी को जीत

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर चार लाख बीस हजार से अधिक मतदाता हैं। जिसमें पुरूष वर्ग के दो लाख चौबीस हजार आठ सौ चौतीस और महिलाओं के दो लाख सात सौ अड़तीस मत हैं। वहीं, अन्य के 51 वोट हैं। इसमें यदि हिन्दू वोटों पर नज़र दौड़ाएं, तो उनकी संख्या लगभग ढाई लाख और मुस्लिम तक़रीबन डेढ़ लाख हैं। वहीं, यदि जातिगत आंकड़ों की बात करें, तो इस सीट पर दलित की संख्या लगभग 40 हजार, पंजाबी समुदाय के करीब 70 हज़ार और वैश्य समाज के 70 हज़ार मतदाता हैं। जबकि, गुर्जर, जैन व ब्राह्मणों की संख्या तक़रीबन 15 हजार है।

◆ कुल मतदाता-- 4 लाख 25 हजार 623

• पुरुष-- 2 लाख 24 हजार 834

• महिला-- 2 लाख 738

• अन्य-- 51

◆ जातीय आंकड़े (लगभग)

• मुस्लिम --1.5 लाख

• दलित -- 40 हजार

• पंजाबी-- 70 हज़ार

• वैश्य-- 70 हज़ार

• सिक्ख-- 20 हज़ार

• ब्राह्मण-- 15 हज़ार

• गुर्जर-- 15 हज़ार

• जैन-- 15 हज़ार

• अन्य -- 15 हजार

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story