×

UP Election 2022: सियासत में दो जुड़वा मसूद भाइयों की राहें जुदा, इमरान सपा तो नौमान बसपा से ठोंकेंगे ताल

Up Election 2022 : सहारनपुर (Saharanpur) जिले में मुस्लिमों के बड़े नेता इमरान मसूद कांग्रेस (Congress neta Imran Masood join samajwadi party) पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने का फैसला किया है, तो वहीं उनके सगे भाई नौमान मशहूर (Noman Masood join bsp) राष्ट्रीय लोकदल (National lok dal) छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (Bsp) में शामिल हो गए हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 11 Jan 2022 5:57 AM GMT
UP Election 2022
X

UP Election 2022: सियासत में दो जुड़वा मसूद भाइयों की राहें जुदा, इमरान सपा तो नौमान बसपा से ठोंकेंगे ताल (social media)

Up Election 2022 : पश्चिम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुसलमान मतदाताओं (Muslim vote) पर हर किसी की नजर में है, उनके नेता भी अपना ठिकाना मजबूत करने के लिए लगे हुए हैं। सहारनपुर (Saharanpur) जिले में मुस्लिमों के बड़े नेता इमरान मसूद कांग्रेस (Congress neta Imran Masood join samajwadi party) पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने का फैसला किया है, तो वहीं उनके सगे भाई नौमान मशहूर (Noman Masood join bsp) राष्ट्रीय लोकदल (National lok dal) छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (Bsp) में शामिल हो गए हैं। इमरान मसूद और नौमान मसूद दोनों जुड़वा भाई है और अब अलग-अलग दलों से सियासत कर 2022 के लिए ताल ठोंक रहे हैं। इमरान मसूद की पकड़ मुसलमानों में अच्छी मानी जाती है, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से पहले अपने कार्यकर्ताओं से राय मशविरा किया और कहा कि अभी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में बीजेपी (Bjp) को टक्कर देने की हैसियत में उनकी पार्टी नहीं है। समाजवादी पार्टी उसे टक्कर दे रही है इसलिए वह बीजेपी को रोकने के लिए साइकिल की सवारी करने जा रहे हैं।

इमरान मसूद को जानिए?

इमरान मसूद सहारनपुर के दिग्गज नेता 9 बार सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री राशिद मसूद के भतीजे हैं। वह 2007 में निर्दलीय विधायक चुने गए थे। 2008 में परिसीमन में उनकी सीट मुजफ्फराबाद से बेहट हो गई। इमरान मसूद की वजह से 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सहारनपुर में दो विधानसभा की सीटें हासिल हुई थी। यहां पर मुसलमानों की जनसंख्या करीब 42 फ़ीसदी बताई जाती है। यही वजह है कि कांग्रेस ने उन्हें 2014 के लोकसभा के चुनाव में सहारनपुर से प्रत्याशी बनाया था। उन्हें 4 लाख वोट मिले थे, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2014 के चुनाव में इमरान मसूद उस वक्त चर्चा में आए थे जब पीएम मोदी को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था। उनका यह विवादित बयान सुर्खियों में छा गया था इसके बाद इमरान मसूद पूरे देश में चर्चित हो गए थे। बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कांग्रेस को जवाब देना पड़ा था। कांग्रेस में उन्हें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता था इसीलिए उपाध्यक्ष से लेकर सचिव तक की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी।अब 2022 के चुनाव में वह घर वापसी कर एक बार फिर से साइकिल की सवारी कर उसकी रफ्तार बढ़ाने का काम करेंगे इमरान मसूद कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी में ही थे और पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे इस प्रकार उनकी घर वापसी हो गई है। जानकारों का मानना है कि इमरान मसूद को समाजवादी पार्टी उनकी सीट बेहट से प्रत्याशी बना सकती है।

इमरान के भाई नौमान मसूद बसपा में शामिल

इमरान मसूद ने जहां कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा वही उनके जुड़वां भाई नौमान मसूद राष्ट्रीय लोकदल का साथ छोड़कर हाथी की सवारी कर ली है। नौमान मसूद करीब 4 महीने पहले ही जयंत चौधरी की मौजूदगी में आरएलडी ज्वाइन किया था लेकिन अब चुनाव से ऐन वक्त पहले वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। नौमान मसूद ने बसपा से गंगोह से टिकट की भी दावेदारी पेश कर दी है। सोमवार को गंगोह के पूर्व चेयरमैन नौमान मसूद बसपा के पश्चिमी उतर प्रदेश प्रभारी नेता शमसूदीन राईन के गाजियाबाद स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने पुत्र हमजा मसूद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा रंधेडी व पूर्व प्रधान महबूब खानपुर के साथ बसपा सुप्रीमो बहन मायावती की नीतियों में विश्वास जताते हुए बसपा में शामिल होने की घोषणा की।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story