×

Vaishno Devi Stampede : वैष्णो देवी में मची भगदड़ में सहारनपुर के दो युवकों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Vaishno Devi stampede : वैष्णो देवी दरबार में देर रात मची भगदड़ में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के साल्लाहपुर गांव के निवासी विनीत सहगल और धर्मवीर की भी मौत हो गई।

Neena Jain
Report Neena JainPublished By Ragini Sinha
Published on: 1 Jan 2022 11:37 AM GMT
Vaishno Devi Stampede
X

Vaishno Devi Stampede : वैष्णो देवी में मची भगदड़ में सहारनपुर के दो युवकों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Vaishno Devi stampede : नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए दो दोस्तों की मौत हो गई। वैष्णो देवी मंदिर में 12 बजे हुए भगदड़ में यूपी के दो दोस्तों की मौत हुई है। दोनों के मरने की खबर जब उनके परिजनों को हुई तो उनका रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं
जानकारी के मुताबिक, मंदिर में अचानक भगदड़ मच जाने से सहारनपुर के दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक सहारनपुर जनपद के थाना नकुड के सल्लहापुर के निवासी है। पेशे से इंजीनियर विनित देहरादून में कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था और इकलौता बेटा था। अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता का हाल बेहाल है। विनित की शादी को दस साल हो गये है और उसका एक बेटा भी है, लेकिन उसका पत्नी से विवाद चल रहा है।


वैष्णो देवी दरबार में देर रात मची भगदड़

वहीं, दूसरा दोस्त धर्मवीर नकुड में ही मोटर मैकेनिक का काम करता था। उसका 15 साल शादी से दो बेटे हैं। बता दें की जम्मू में माता वैष्णो देवी दरबार में देर रात मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों के घायल हो गए हैं। मृतकों में दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड थाना इलाके के साल्लाहपुर गांव के निवासी विनीत सहगल और धर्मवीर शामिल है।
परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
नए साल की सुबह आई इस हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं, मृतकों के परिजन व ग्रामीण शवों को लेने के लिए जम्मू रवाना हो गए है। हादसे के बाद से ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिलेगी।
taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story