×

Shamli News: महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा, कैराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

Shamli News: कांग्रेस ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी (Berojgari ke khilaf narebaji) कर भाजपा हटाओ , महंगाई हटाओ का संदेश दिया।

Pankaj Prajapati
Published on: 22 Nov 2021 11:40 AM GMT
Congress today live news
X

महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा, कैराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली यात्रा 

Shamli news: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के निर्देश पर कैराना में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा (pratigya padyatra) निकाली, इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी (Berojgari ke khilaf narebaji) कर भाजपा हटाओ , महंगाई हटाओ का संदेश दिया।


'महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा' निकाल गई

सोमवार को जिलाध्यक्ष दीपक सैनी (District President Deepak Saini) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैराना नगर (Kairana nagar) में 'महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा' निकाली गई। पदयात्रा घोस्सा चुंगी से शुरू होकर जामा मस्जिद, चौक बाजार, पानीपत खटीमा राजमार्ग से होते हुए आर्यपुरी देहात में जाकर संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि सत्ताधारी पार्टी की सरकार ने इतनी महंगाई बढ़ा दी हैं। जिससे मजदूर किसान व आम आदमी परेशान है। बढ़ती महंगाई से हर ओर हाहाकार मचा हुआ हैं। प्रियंका गांधी हर पीड़ित की आवाज उठाने का काम कर रही हैं। प्रदेश में लगातार महिलाएं, युवा, किसान, मजदूर व आम आदमी कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा पद यात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया गया।


भाजपा सरकार रोजगार देने में असमर्थ

प्रदेश सचिव आलम चौधरी ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पिछले दिनों सीएम योगी कैराना में आए थे तथा पलायन का मुद्दा फिर से उठाया था। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं (Berojgar yuva) को रोजगार चाहिए, नौकरी चाहिए। भाजपा सरकार रोजगार देने में असमर्थ हो चुकी हैं। भाजपा एक बार फिर लोगों को बांट कर तुष्टिकरण की राजनीति के सारे सत्ता हासिल करना चाहती हैं। पदयात्रा निकालकर भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया गया हैं। इस दौरान नौशाद अंसारी, रियासत राणा, राशिद बागबां, शमशीर खान, जुनेद आलम, सीमा जाटव, इसराना बेगम, मोहम्मद इकराम, चंद्रशेखर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story