Shamli News: धनतेरस पर महंगाई व किसान आंदोलन का असर, बाजार रहे सूने

Shamli News : कैराना नगर में बर्तन व सर्राफा व्यापारियों पर महंगाई तथा किसान आंदोलन का असर पड़ा हैं।

Pankaj Prajapati
Report Pankaj PrajapatiPublished By Shraddha
Published on: 2 Nov 2021 11:20 AM GMT
धनतेरस पर महंगाई व किसान आंदोलन का दिखा असर
X

 धनतेरस पर महंगाई व किसान आंदोलन का दिखा असर

Shamli News : शामली के कैराना (Kairana) में कोरोना के कारण जहां व्यापार पूरी तरह रुक गया था वहीं अबकी बार दीपावली (Diwali) से पहले धनतेरस (Dhanteras) पर बर्तन व ज्वैलरी का सामान बेचने वाले व्यापारियों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद थी, लेकिन नगर के बर्तन व सर्राफा व्यापारियों (Sarrafa Vyapaar) पर महंगाई तथा किसान आंदोलन का असर पड़ा हैं। जिस कारण व्यापार कम हो रहा है।

मंगलवार को देशभर में धनतेरस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस पर जहां कैराना नगर के बाजारों में बर्तन व सर्राफा की दुकानें चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश, पीतल, तांबे के बर्तनों से सजाई गई हैं। धनतेरस के दिन लोगों द्वारा सोने, चांदी की ज्वैलरी, पीतल तांबे व धातु के बर्तन खरीदे जाते हैं। जिस कारण बाजारों में व्यापारियों का व्यापार अच्छा खासा हो जाता हैं।

सर्राफा व्यापारियों पर महंगाई का असर पड़ा

कोरोना काल के बाद अबकी बार व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद थी, लेकिन धनतेरस पर नगर के बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल कम दिखाई दी। सर्राफा व्यापारी विशाल कुमार वर्मा ने बताया कि हर बार धनतेरस पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की अच्छी बिक्री हो जाती है, लेकिन बढ़ती महंगाई का प्रभाव व्यापार पर पड रहा है। जिस कारण धनतेरस पर सामानों की कम बिक्री हो रही है।

धनतेरस पर बर्तन की दुकानों पर महंगाई की मार

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण लोगों के रोजगार खत्म हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के बॉर्डरो पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहें किसान आंदोलन को भी कम व्यापार होने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि कैराना नगर में दीपावली मेले के कारण भी ज्यादातर लोग मेले में जा रहें हैं। जिस कारण बाजारों में ग्राहकों की कम संख्या हैं। बर्तन व्यापारी मोहम्मद अहसान ने बताया कि महंगाई बढ़ रही है। व्यापार कम हो रहा है

धनतेरस पर कैराना नगर के बाजारों में दिखी लोगों की कमी

उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद डेंगू बुखार की बीमारी से लोग परेशान हैं। जिस कारण बाजारों में खरीदारों की भीड़ कम दिखाई दे रही हैं। बर्तन व्यापारी रमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अबकी बार अच्छा व्यापार हैं, क्योंकि महंगाई के कारण सामानों के दाम डबल हैं, लेकिन फिर भी ज्यादा व्यापार हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले की सरकार में कैराना में गुंडागर्दी के कारण लोग दहशत में रहते थे, लेकिन अबकी बार योगी सरकार का सभी लोगों को आभास हैं कि कोई गुंडा मवाली उनके पैसे नहीं लूट सकता और लोग बेखौफ होकर बाजारों में खरीदारी कर रहें हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story