×

Shamli News: व्यापारी हैं देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री, भारतीय किसान यूनियन का आरोप

Shamli News: भारतीय किसान यूनियन व किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों की संख्या में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Pankaj Prajapati
Report Pankaj PrajapatiPublished By Shraddha
Published on: 26 Oct 2021 11:15 AM GMT
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज धरने का आयोजन किया गया
X

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज धरने का आयोजन किया गया

Shamli News: शामली जनपद (Shamli District) की कलेक्ट्रेट में आज संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने कृषि बिल को लेकर चल रहे धरने के 11 महीने होने पर यूपी की हर कलक्ट्रेट में धरना दिया जहां किसानों ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई घटना के मामले में गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश का पीएम और गृह मंत्री दोनों व्यक्ति व्यापारी हैं। जब व्यापारी को व्यापार में नुकसान होता है तो वो व्यापार छोड़ कर भाग जाते हैं। धरना देने वाले किसान नेता 2 बजे के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन देंगे।

मामला जनपद शामली कलेक्ट्रेट (Shamli Collectorate) का है जहां पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज धरने का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन किसानों के दिल्ली में चल रहे धरने के 11 महीने पूरे होने पर किया गया है। भारतीय किसान यूनियन व किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक (National President Savit Malik) के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों की संख्या में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान भारतीय किसान यूनियन के जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों की जो हत्या की है, उसको लेकर आज हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को सख्त से सख्त सजा मिले और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त कर उन पर भी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जो तीन काले कृषि कानून हैं, सरकार को इन को रद्द करना चाहिए। सरकार अपनी हठधर्मिता दिखा रही है लेकिन किसान मानने वाला नहीं है। चाहे 11 महीने हों या फिर 11 वर्ष हो जाएं लेकिन हम आंदोलन जारी रखेंगे।

किसान भारतीय किसान यूनियन के जिंदाबाद के नारे लगा रहे

किसान भारतीय किसान यूनियन के जिंदाबाद के नारे लगा रहे

चौधरी सवित मलिक ने कहा राष्ट्रीय किसान यूनियन के धरने को आज 11 महीने हो गए। किसान लगातार दिल्ली के चारों तरफ बैठा हुआ है, लेकिन सरकार की हठधर्मिता है कि वह सुनने को तैयार नहीं है। आज पूरे भारत में सभी कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है और ना ही अरेस्ट किया गया है, जब तक केंद्र में गृहमंत्री हैं तब तक किसानों को न्याय नहीं मिल सकता और अधिकारी उनके दबाव में हैं और जो डीआईजी जांच कर रहे थे उनका भी ट्रांसफर कर दिया गया है। हमारी महामहिम से अपील है कि तत्काल प्रभाव से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की सिफारिश करें और किसानों के साथ अन्याय करें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021


Shraddha

Shraddha

Next Story