×

Shamli News Today: आम आदमी पार्टी ने बदली तिरंगे की परिभाषा, झंडे को चार रंगों में बांटा

Shamli News Today: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बिजेंद्र मलिक का कहना है कि हमारा तिरंगा 4 रंगों से बना हुआ है।

Pankaj Prajapati
Report Pankaj PrajapatiPublished By Chitra Singh
Published on: 25 Dec 2021 10:07 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2021 10:36 AM GMT)
Aam Aadmi Party
X

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Shamli News Today: जहां तिरंगा देश की शान है संविधान की पहचान है, तथा देश की एकता और अखंडता का निशान है। इससे तीनों रंगों की संविधान में अलग-अलग व्याख्या की गई है, लेकिन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) शामली विधानसभा प्रत्याशी ने अपने राजनैतिक मकसद को हल करने के लिए तिरंगे की परिभाषा ही बदल कर रख दिया। उन्होंने चार रंगों (tiranga colour) को अलग-अलग संप्रदाय में बांट दिया है, जहां उन्होंने केसरिया रंग को हिंदू धर्म का प्रतीक बताया, वही सफेद रंग को ईसाई धर्म का तथा हरे रंग को मुस्लिम धर्म से जोड़ दिया और तिरंगे के बीच में चक्र के निशान को उन्होंने सिख समुदाय से जुड़कर तिरंगे झंडे (tiranga flag) का मजाक उड़ाया है।

दरअसल यह मामला जनपद शामली का है, जहां पर आम आदमी पार्टी कार्यालय पर प्रदेश महासचिव द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि बीजेपी झूठी पार्टी है। यह हिंदू मुस्लिम करवाती है, केवल राष्ट्रवादी पार्टी आम आदमी पार्टी है। बीजेपी ढोंगी पार्टी है हम धरातल पर हर चीज को करके दिखाते हैं। आम आदमी पार्टी हर काम को अच्छे तरीके से करती है और जमीनी स्तर पर काम करती है और हम 27 तारीख को तिरंगा संकल्प यात्रा शामली शहर से निकालेंगे। तिरंगा जिसके सामने सब का सिर झुकता है वह देश की शान है।

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा और हम असली राष्ट्रवाद को जनता के बीच लेकर जाएंगे। धर्म को बढ़ाती है बीजेपी हिंदू मुस्लिम कराती है। बीजेपी हम तो केवल असली राष्ट्रवादी परिभाषा दिखा रहे हैं। हमारी परिभाषा यह है कि 20 से 22000 लोग तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल रहेंगे और शामली के सिसौली अड्डे पर शहीदों का सम्मान किया जाएगा। वहां से तिरंगा संकल्प यात्रा शुरू होगी और तमाम जगह पर जाकर वहीं पर आकर समाप्त होगी।

AAP (फोटो- न्यूज ट्रैक)

शामली के अंदर 27 दिसंबर को तिरंगा संकल्प यात्रा होने जा रही है जिसमें प्रदेश प्रभारी संजय सिंह तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। तिरंगा संकल्प यात्रा की शुरुआत आम आदमी पार्टी कार्यालय से होगी। यह यात्रा 1 तरीके से राष्ट्रभक्ति पर बनाई गई है जो अभिव्यक्ति आएगा। उसके हाथ में तिरंगा होगा और पूरे रास्ते को हम दुल्हन की तरह सजाएंगे और पूरा रोड डगमगा उठेगा।

वही आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बिजेंद्र मलिक का कहना है कि इस तिरंगा यात्रा का मकसद है देश को एकजुट करना देश की प्रगति को आगे ले जाना। हमारा तिरंगा 4 रंगों से बना हुआ है। केसरिया रंग का प्रतीक हिंदू, सफेद रंग का प्रतीक क्रिस्टन, हरा रंग मुस्लिम और नीला रंग सीखो का प्रतीक माना जाता है। हमारे देश में 4 धर्म है हिंदू, मुस्लिम, सिख , ईसाई है। आम आदमी पार्टी चारों धर्मों को साथ लेकर चल रही है। देश के डेवलपमेंट को लेकर चल रही है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story