×

शामली में जागरुकता अभियान: महिलाओं ने निकाली महिला पिंक रैली, मतदान के बारे में दी जानकारी

Shamli Mahila Pink Rally: शामली में डीएम के नेतृत्व में आज महिलाओं की पिंक रैली निकाली गई है। जिसमें महिलाओं को मतदान करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

Pankaj Prajapati
Report Pankaj PrajapatiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 27 Dec 2021 9:41 AM GMT
women pink rally
X

 महिला पिंक रैली

Shamli Women Pink Rally: उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli News) जिले में डीएम के नेतृत्व में आज महिलाओं की पिंक रैली निकाली गई है। जिसमें महिलाओं को मतदान करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं सहित सैकड़ों छात्राओं ने स्कूटी चलाकर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसमें शामली डीएम व एसपी शामली सुकृति माधव के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर महिला पिंक रैली को रवाना किया गया है।

दरअसल आपको बता दें, ये मामला शामली के कलेक्ट्रेट का है। जहां पर डीएम के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर महिला पिंक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने पिंक ड्रेस पहनकर स्कूटी चला कर कलेक्ट्रेट से चलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए वीवी इंटर कॉलेज पर समापन किया गया।


महिला पिंक रैली

Mahila Pink Rally

जिसमें महिलाओं का केवल एक ही मकसद है महिलाओं को जागरुक करना। जिसको लेकर आज डीएम के नेतृत्व में महिला पिंक रैली निकाली गई।


जिसमें स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं शिक्षा विभाग की महिलाएं पुलिस विभाग की महिलाएं को बुलाया गया और महिला पिंक रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली को बीवी इंटर कॉलेज पर जाकर समापन किया गया।

शामली डीएम जसजीत कौर का कहना है कि शामली जनपद में हम पिंक रैली निकाल रहे हैं। ताकि महिला वोटर को जागरूक कर सके। अपना वोटर लिस्ट में नाम लिखवाए, कहीं छूट तो नहीं गया है।

अगर छूट गया है तो वह अपना वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाएं। ताकि आने वाले चुनाव में महिलाएं वोट कर सके। इसमें लगभग हजारों महिला ने भाग लिया है। पिंक ड्रेस पहनकर सभी महिलाएं रैली में आई हैं और यह रैली कलेक्ट्रेट से चलकर शामली के विभिन्न मार्गो से होकर विवि इंटर कॉलेज पर इसका समापन किया जाएगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story