×

UP Election 2022 News: शामली में प्रगतिशील परिवर्तन रथ यात्रा का फूलों से स्वागत, बेटे आदित्य ने बीजेपी पर साधा निशाना

UP Election 2022 News: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने रथ यात्रा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह विफल रही है।

Pankaj Prajapati
Published on: 30 Oct 2021 1:22 PM GMT
Progressive Parivartan Rath Yatra was welcomed with flowers, Aditya Yadav targets BJP
X

शामली: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव रथ यात्रा के दौरान 

UP Election 2022 News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद (Shamli District) में पहुंची प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा (Pragatisheel Samajwadi Party's Rath Yatra), सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान तीनों विधानसभा की शामली, थाना भवन, कैराना, तीनों विधानसभाओं पर स्वागत हुआ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल के बेटे आदित्य यादव (Aditya Ydav) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की रथयात्रा में शामिल थे। शामली के वैश्य कॉलेज रोड पर रथ यात्रा पर फूलों से वर्षा कर स्वागत किया गया और जमकर शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

आपको बता दें कि 'प्रगतिशील सामाजिक रथयात्रा' शामली पहुंची जहां पर उनका वैश्य कॉलेज रोड पर फूलों से जमकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि हम लोगों ने यह जो प्रगतिशील सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली है उस की शुरूआत हुई थी मथुरा से, कल सहारनपुर पहुंचे थे और आज हम शामली होते हुए और गाजियाबाद पहुंचेंगे।


हमारी सामाजिक परिवर्तन यात्रा का मुख्य मुद्दा सत्ता परिवर्तन है-आदित्य यादव

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से होते हुए एटा पहुंचेंगे एटा जाकर यात्रा खत्म करेंगे। हमारी सामाजिक परिवर्तन यात्रा का मुख्य मुद्दा सत्ता परिवर्तन है और जो स्थिति सरकार ने बनाई हुई है, इसमें कितने नौजवान बेरोजगार हुए हैं, कानून व्यवस्था की बात है, महंगाई बढ़ती जा रही है, पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, भ्रष्टाचार कितना बढ़ रहा है इन सब बातों को हम उठा रहे हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bhartiy Janta Party) ने जो सारी बातें कही थीं उन्हें पूरा करने में वह विफल रही है। किसानों पर लखीमपुर खीरी में क्या बर्बरता हुई थी, शामली में आज हम जिस जगह खड़े है, आज यहां का किसान गन्ने के भुगतान के लिए बहुत परेशान है। आज हम भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील रथ यात्रा निकाल रहे हैं।

आदित्य यादव ने एक बार फिर गठबंधन की चर्चा की

आदित्य यादव ने एक बार फिर गठबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि हम लोगों ने आपके सामने अपनी बात रखी है, हमने गठबंधन की बात रखी है, हमारी और उनकी विचारधारा एक ही है, आने वाले समय में गठबंधन होगा तो एक विपक्ष बनेगा, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी ही है।

बेरोजगारी, बिजली महंगाई, किसानों की समस्या, महिलाओं की सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा को लेकर जो मुद्दे हैं, जिन पर भारतीय जनता पार्टी ने बात नहीं की और जब हमारी सरकार बनेगी तो ऐसा काम करेंगे कि सबको फायदा पहुंचे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story