Samajwadi Party: ठंड से जनता परेशान, मर रहे लोग, न रैनबसेरा न अलाव- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Samajwadi Party: उन्होने कहा कि सरकारी आदेश सिर्फ दिखावटी है। रैन बसेरे कहीं भी दिखाई नहीं देते है। न कहीं अलाव का इंतजाम है और न कहीं गर्म कपड़े और कम्बल का वितरण हो रहा है।

Anant kumar shukla
Published on: 4 Jan 2023 3:18 PM GMT
People are suffering due to cold people are dying neither night shelter nor bonfire Akhilesh Yadav
X

People are suffering due to cold people are dying neither night shelter nor bonfire Akhilesh Yadav (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन बेहाल है। गरीब जनता से लेकर आम लोगों को जान बचाने के लाले पड़ गए है। पूरे प्रदेश में सर्दी की चपेट में आने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की तरफ से लोगों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। भाजपा सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

उन्होने कहा कि सरकारी आदेश सिर्फ दिखावटी है। रैन बसेरे कहीं भी दिखाई नहीं देते है। न कहीं अलाव का इंतजाम है और न कहीं गर्म कपड़े और कम्बल का वितरण हो रहा है। एक तरफ मौसम का सितम दूसरी तरफ सरकार संवेदनहीनता गरीबों की जान पर भारी पड़ रही है। इस सरकार में सिर्फ जुबानी आदेश जारी करने के अलावा कहीं कोई काम नहीं हो रहा है।

दिल के मरीजों का नहीं हो पा रहा इलाज

अखिलेश यादव ने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में दिल के मरीजों की तकलीफें बढ़ी हैं। लेकिन अस्पतालों में उनके त्वरित इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अस्पतालों में आईसीयू में बेड सीमित होने से गंभीर मरीजों को भी इधर उधर भटकना पड़ता है। इन दिनों सांस के रोगियों को भी इलाज की ज्यादा जरूरत होती है।

बसों के निरस्त होने से परेशान यात्री

उन्होने कहा कि इस भीषण ठंड में यात्रियों और परीक्षार्थी परेशान है। तीन हजार से ज्यादा बसे निरस्त हो चुकी है। दर्जनों फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं। ट्रेनों का संचालन अस्तव्यस्त हो गया है।

आवारा पशुओं से किसान परेशान

अखिलेश यादव ने कहा कि शीत लहर में इन दिनों किसानों की जान आफत में है। आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। खुले खेतों में ठंड से कंपकपाते किसानों का दर्द इस भाजपा सरकार को महसूस नहीं हो रहा है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह कोरोना संक्रमण काल में लोगों को अनाथ छोड़ दिया था। उसी तरह आज केवल रेड एलर्ट जारी कर सरकार हाथ पर हाथ धर कर गर्म एसी के कमरों में आराम कर रही है। यह दुभार्ग्यपूर्ण है, कि भाजपा सरकार लोगों की मदद करने के बजाय उनकी अनदेखी कर रही है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story