×

यूपी में इस तारीख से मिल सकती है भीषण गर्मी और उमस से राहत

मानूसन की उम्मीद लगाये बैठे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शनिवार का दिन भी तेज धूप के नाम रहा। राजधानी सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया।

Aditya Mishra
Published on: 29 Jun 2019 2:41 PM GMT
यूपी में इस तारीख से मिल सकती है भीषण गर्मी और उमस से राहत
X
भीषण गर्मी

लखनऊ: मानूसन की उम्मीद लगाये बैठे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शनिवार का दिन भी तेज धूप के नाम रहा। राजधानी सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया।

इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी लोग धूप और उमस से जूझते नजर आये। हवा नहीं चलने के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ गई। वहीं तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें...यूपी के इस जिले में बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, 9 लोगों को किया गया रेस्क्यू

जुलाई की शुरूआत में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बन रहे कम हवा के दबाव क्षेत्र के अगले चौबीस घंटों में सक्रिय होने के आसार हैं। इस वजह से प्रदेश में जुलाई की शुरूआत में बारिश हो सकती है। पूर्वी हवाओं के मानसून को रफ्तार देने के बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि बीते चौबीस घंटों में प्रदेश में एक बार फिर बांदा 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गरम स्थान रहा। इससे पहले शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 23.1 डिग्री सेल्सियस के साथ हमीरपुर न्यूनतम तापमान वाला स्थान रहा।

शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...अगर बारिश का मजा लेना हो और घूमने का हैं शौक, तो बिल्कुल न भूलें यहाँ जाना

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 2 8डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...ओडिशा: कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, 5 घायल

30- 40 Kmph की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं

प्रदेश में सामान्य तौर पर इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। गर्मी और उमस का प्रभाव देखने को मिल रहा है। अगले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं-धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके बाद जुलाई की पहली और दूसरी तारीख को प्रदेश में कुछ जगह बारिश, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story