TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानिए कहां महंगा हुआ तेल ?

UP Petrol Diesel Price Today 11 February 2023: यूपी में पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने के बाद राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 97 रुपये के करीब आ गया है। जानिए यहां डीजल किस भाव पर मिल रहा है?

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 11 Feb 2023 1:55 AM GMT
UP Petrol Diesel Price Today
X

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Petrol Diesel Price Today 11 February 2023: तेल कंपनियों ने 11 फरवरी, 2023 को पेट्रोल डीजल (Petrol and Diesel) के नए दाम जारी कर दिये हैं। इन कंपनियों ने शनिवार को भी यूपी में पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा किया है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज की बढ़ोतरी को मिलाकर यूपी में लगातार दो दिन पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा हुआ है। हालांकि गुरुवार से पहले यूपी में लगातार 10 दिन पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर रहे थे और लोगों को राहत प्रदान कर रहे थे।

लखनऊ और कानपुर में पेट्रोल डीजल का भाव

इंडिया ऑयल के मुताबिक, शनिवार को माल ढुलाई और अन्य वजहों के चलते यूपी के सभी जिलों में पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा हुआ है। राजधानी लखनऊ में दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा है। उद्योग नगरी कानपुर में भी पेट्रोल डीजल के भाव में इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल 96.25 रुपए और डीजल 89.44 रुपए पर आ गया है। वहीं, प्रयागराज के पंपों में पेट्रोल 96.51 रुपए और डीजल 89.71 रुपए पर मिल रहा है, जबकि वाराणसी में पेट्रोल 97.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.64 रुपए प्रति लीटर लोगों को मिल रहा है।

ताज नगरी आगरा में आज इस भाव पर मिलेगा तेल

दाम बढ़ोतरी का असर यूपी के अन्य जिलों में भी दिखाई दिया है। इसमें आगरा सहित कई जिले शामिल है। आगरा में पेट्रोल आज पंपों पर 96.33 रुपए और डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपए और डीजल 89.49 रुपए पर आ गया है। बरेली में पेट्रोल 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए और गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.97 रुपये है। आपको बता दें कि यूपी में आज कुछ पैसों की पेट्रोल डीजल के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

वहीं, यूपी नोएडा और गाजियाबाद में भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये पर मिल रहा है,जबकि गाजियाबाद के पंपों पर 1 लीटर पेट्रोल 96.56 और 1 लीटर डीजल 89.73 पर है।

इन शहरों में भी बढ़े तेल

राज्य के अन्य शहरों में ईंधन के भाव में माल ढुलाई के चलते बढ़ोतरी हुई है। इसमें कई शहर शामिल हैं। जो कि ये हैं:-

अलीगढ़ >>96.73>> 89.88

कन्नौज>>97.41>> 90.57

उन्नाव>> 96.58>> 89.76

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

एटा>> 96.50>> 89.67

अलीगढ़>>97.02>> 90.16

अंबेडकर नगर>> 97.53>> 90.44

अमेठी/सीएसएम>>97.62>> 90.79

अमरोहा>>96.63>> 90.10

औरैया>>96.96>> 90.31

आजमगढ़>>97.45>> 90.61

बागपत>>96.39>>89.70

बहराइच>> 97.11>> 90.25

बलिया>>98.27>>90.84

बलरामपुर>>96.81>> 90.04

बाराबंकी>>96.81>> 90

बस्ती>>97.24>> 90.49

बिजनौर>>96.63>> 90.49

बदायूं>>96.63>> 89.81

बुलंदशहर>>97.43>> 90.56

चंदौली>>96.73>> 89.92

चित्रकूट>>97.53>> 90.71

एटा>>96.50>> 89.67

इटावा>>97.03>>90.29

अयोध्या>>97.03>> 90.22

फार्रूबाद >>97.10>> 90.28

फतेहपुर>>97.08>> 90.25

फिरोजाबाद 96.28>> 89.45

गाजीपुर>> 96.80>> 90

गोंडा>>96.74>> 89.68

हमीरपुर>>97.12>> 90.29

हापुड़>>96.48>> 89.65

हरदोई>>96.63>> 89.82

हाथरस>>96.48>> 89.63

जौनपुर>>97.49>> 90.67

कौशाम्बी>>96.90>> 90.10

कुशीनगर>>96.90>> 89.59

लखीमपुर>>97.44>> 90.61

ललितपुर>> 97.44>> 90.31

महाराजगंज>>96.77>> 89.95

महोबा 97.40>> 90.55

मथुरा>> 96.08>> 89.25

मऊनाथ भंजन>> 97.38>> 90.54

मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82

मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81

पीलीभीत>>97.13>> 90.30

प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67

रामुपर>> 97.10>> 90.27

सहारनपुर>> 97.38>> 90.54

संभल>> 96.95>> 90.12

संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22

संत रविदास नगर>>96.91>> 90.46

शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52

शामली>> 96.91>> 90.07

श्रावस्ती >> 96.84>> 90.04

सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80

सीतापुर>>97.43>> 90.60

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45

झांसी>> 96.77>> 89.93

काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

जानिए कब से नहीं बदले पेट्रोल डीजल के भाव

वैश्विक बाजार में बीते कई महीनों से कच्चे तेल भाव में उतार चढ़ाव देखने मिल रहा है। लेकिन उसके बाद भी देश की सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में मई 2022 से तेल के भाव स्थिर हैं,जिसकी वजह से लोगों को महंगाई के बीच राहत मिली रही है। हालांकि इस दौरान यूपी में ईंधन के भाव में उठा-पटक जारी रही।

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव की समीक्षा करने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम जारी होते हैं। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे देश में पेट्रोल डीजल नए भाव जारी किये जाते हैं। वहीं, घर बैठे भी लोग तेल के भाव की जानकारी ले सकते हैं। अगर इंडियन ऑयल के रेट पता करना चाहते हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। इसके भेजते ही कुछ देर में फोन पर पेट्रोल डीजल के नए भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story