×

UP Petrol Diesel Rate Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए अपने शहर में रेट

UP Petrol Diesel Price Today: जारी हुए नए रेट के मुताबिक, यूपी को छोड़कर तेल कंपनियों ने अन्य राज्यों में पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 14 Jan 2023 1:45 AM GMT
UP Petrol Diesel Rate Today
X

UP Petrol Diesel Rate Today: (सोशल मीडिया)  

UP Petrol Diesel Rate Today 14 January 2023: तीन सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जनवरी,2023 को पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। इन कंपनियों ने शनिवार को भी देश भर में पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है और जनता को महंगाई के बीच राहत प्रदान कर रही हैं। हालांकि यूपी की जनता को यह राहत नहीं मिल रही है। पिछले कई दिनों से जारी पेट्रोल डीजल के भाव में उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को भी यूपी के कई जिलों में तेल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। आपको बता दें कि यूपी को छोड़ कर देश के अन्य जगहों में पेट्रोल डीजल का भाव बीते 8 महीनों से स्थिर बना हुआ है। दाम बढ़ने के बाद आईये जानते हैं किन जिलों तेल के भाव में इजाफा हुआ है।

लखनऊ में दाम बढ़ने के बाद इस भाव पर आया पेट्रोल

इंडियन ऑयल के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में शनिवार को माल ढुलाई व अन्य वजहों के चलते पेट्रोल डीजल के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए प्रति लीटर पर, जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर पर हो गया है। कानपुर में भी दामों इजाफा देखने को मिला है। यहां पर पेट्रोल 96.27 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा है। वाराणसी में पेट्रोल 97.50 और डीजल 90.86 रुपये प्रति लीटर पर है, जबकि प्रयागराज में पेट्रोल 97.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर पर लोगों को मिल रहा है।

वहीं, मेरठ में दाम बढ़ने के बाद पेट्रोल 96.46 रुपये और डीजल 89.46 रुपये प्रति लीटर है। आगरा में पेट्रोल 96.38 रुपये और डीजल 89.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गोरखपुर में पेट्रोल 96.74 रुपये और डीजल 89.92 रुपये और बरेली में पेट्रोल 96. 83 रुपये और डीजल 90 रुपये लीटर पर बना हुआ है। बता दें जिन जिलों में तेल के भाव में बढ़ोतरी हुई है वह कुछ पैसों की है।

जिन जिलों के नहीं बदले दाम

शहर का नाम>>पेट्रोल का भाव>> डीजल का भाव

नोएडा >>96.58>> 89.75

गाजियाबाद>> 96.58>> 89.75

कानपुर देहात>> 96.69>> 89.87

इटावा>> 96.14>> 89.67

मैनपुरी>> 96.08>> 89.96

कन्नौज>>97.41>> 90.57

उन्नाव>> 96.58>> 89.76

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

एटा>> 96.50>> 89.67

अलीगढ़>>97.02>> 90.16

अंबेडकर नगर>> 97.25>> 90.44

अमेटी/सीएसएम>>97.62>> 90.79

अमरोहा>>96.63>> 90.10

औरैया>>97.14>> 90.31

आजमगढ़>>97.45>> 90.61

बागपत>>96.52>>89.70

बहराइच>> 97.05>> 90.25

बलिया>>97.68>>90.84

बलरामपुर>>96.84>> 90.04

बाराबंकी>>96.81>> 90

बस्ती>>97.32>> 90.49

बिजनौर>>96.63>> 90.49

बदायूं>>96.63>> 89.81

बुलंदशहर>>97.43>> 90.56

चंदौली>>96.73>> 89.92

चित्रकुट>>97.53>> 90.71

एटा>>96.50>> 89.67

इटावा>>97.03>>90.29

अयोध्या>>97.03>> 90.22

फार्रूबाद >>97.10>> 90.28

फहतेपुर>>97.08>> 90.25

फिरोजाबाद>>96.28>> 89.45

गाजीपुर>> 96.80>> 90

गोंडा>>96.74>> 89.68

हमीरपुर>>97.12>> 90.29

हापुड़>>96.48>> 89.65

हरदोई>>96.63>> 89.82

हाथरास>>96.48>> 89.63

जौनपुर>>97.49>> 90.67

कौशंबी>>96.90>> 90.10

कुशीनगर>>96.90>> 89.59

लखमीपुर>>97.44>> 90.61

ललितपुर>> 97.44>> 90.31

महाराजगंज>>96.77>> 89.95

महोबा>> 97.40>> 90.55

मुथरा>> 96.08>> 89.25

मौनाथभंजनी>> 97.38>> 90.54

मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82

मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81

पीलीभीत>>97.13>> 90.30

प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67

रामुपर>> 97.10>> 90.27

सहारनपुर>> 97.38>> 90.54

संभल>> 96.95>> 90.12

संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22

संत रवि नगर>> 97.28>> 90.46

शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52

शामली>> 96.91>> 90.07

श्रीवास्ती>> 96.84>> 90.04

सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80

सीतापुर>>97.43>> 90.60

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45

झांसी>> 96.77>> 89.93

काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

फोन से पता करें अपने शहर का रेट

अपने शहर का घर बैठे टंकी पर के पेट्रोल डीजल का लेटेस्ट रेट जनाना चाहते हैं तो आपको फोन से एक एसएमएस करना होगा। एसएमएस ये करना होगा कि अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) का आज का भाव जनाना चाहते हैं तो RSP<डीलर कोड> लिखकर अपने फोन से 9224992249 नंबर भेजना होगा। इसके सेंड होते ही भाव फोन पर आ जाएंगे।

हर दिन तय होते हैं पेट्रोल डीजल के भाव

तेल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के भाव के आधार पर प्रति दिन देश में पेट्रोल डीजल के दाम तय होते हैं। दामों की समीक्षा करने के बाद हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के दाम रिलीज करती हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story