×

Yogi Once Again: सीएम योगी को अफसरों ने दी जीत की बधाई, मुख्यमंत्री से लिया आशीर्वाद

Yogi Once Again: सूबे के आला अधिकारियों ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद लिया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 12 March 2022 3:00 PM GMT (Updated on: 15 March 2022 3:20 PM GMT)
Yogi Once Again
X

Yogi Once Again

Yogi Once Again: यूपी में दूसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सूबे के आला अधिकारियों ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद लिया। जिन प्रमुख अफसरों ने मुलाक़ात की उनमें मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव सूचना, निदेशक शिशिर सिंह, डीजीपी मुकुल गोयल, यूपीडा के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय शामिल थे।

बता दें उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में हुए मतदान के बाद 10 मार्च को जब नतीजे आये तो भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 277 सीटों पर जीत मिली।


जिसके बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में तीन दशक से ज्यादा वक्त के बाद कोई सरकार दोबारा सत्ता में वापसी की है।


आपको बता दे 37 साल पहले कांग्रेस ने बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की थी उसके बाद अब योगी आदित्यनाथ 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद एक बार फिर से यूपी की सत्ता पर दोबारा काबिज होने जा रहे हैं।

नोएडा जाने का भी मिथक टूटा

योगी आदित्यनाथ सत्ता में वापसी के साथ ही एक और मिथक को तोड़ दिया है कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है वह दोबारा सत्ता में वापसी नहीं कर पाता।








यह मिथक पूरी तरह से टूट गया योगी कई बार नोएडा गए और रिकॉर्ड मतों से एक बार फिर जीतकर विधानसभा पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी सूबे की सत्ता पर दोबारा काबिज हुई है। ये मिथक 1988 से चला रहा है जब तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह नोएडा गए और संयोग से उनकी कुर्सी चली गई। तब से 2017 नोएडा के बारे यह कहावत प्रचलित थी। इसी के डर से मायावती और अखिलेश यादव नोएडा जाने से बचते थे।

Admin 2

Admin 2

Next Story