×

जेबकतरा गिरोह का सरगना गिरफ्तार, बच्चों के साथ करता था कुकर्म

पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। शामली में काफी दिनों से लोगो की जेब कट रही थी। शामली में जेबकतरो का आतंक बढ़ जाने से लोगों में दहशत का माहौल था। इतना ही नही गिरोह का सरगना कम उम्र के गिरोह के सदस्यों के साथ कुकर्म किया करता था।। पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी।

priyankajoshi
Published on: 17 Oct 2017 10:36 AM GMT
जेबकतरा गिरोह का सरगना गिरफ्तार, बच्चों के साथ करता था कुकर्म
X

शामली: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। शामली में काफी दिनों से लोगों की जेब कट रही थी। शामली में जेबकतरो का आतंक बढ़ जाने से लोगों में दहशत का माहौल था। इतना ही नही गिरोह का सरगना कम उम्र के गिरोह के सदस्यों के साथ कुकर्म किया करता था।। पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी।

जेबकतरे अधिकतर धर्मिक जगहों और जुलूसों में लोगों की जेबों पर हाथ साफ किया करते थे। दिपावली के कारण बाजारों में काफी भीड़ रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर एक जेबकतरे बच्चों ने जैसे ही एक युवक की जेब पर हाथ साफ कर रहा था। बाजार में पैदल गस्त कर रहे कोतवाल अवनीश गौतम की नजर पड़ी। उसी वक्त उसको गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां पूछताछ में सरगना सहित पुलिस को उसके अन्य साथियों का पता चलने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

क्या बताया बच्चों ने?

पूछताछ में जेबकतरे बच्चों ने बताया कि हमारा सरगना राजेन्द्र मुछ ने पहले हमारे साथ कुकर्म किया और उसके बाद हमसे चोरियां और जेब कटवाने का काम करवाता है। वहीं आरोपी राजेन्द्र उर्फ मूछ निवासी रेलपार थाना आर्दश मण्डी शामली ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने केवल आकाश नाम के बालक के साथ कुकर्म किया है।

क्या कहा आरोपी ने?

जेबकतरो के गिरोह के सरगना राजेन्द्र मूछ ने बताया कि ये सारे बच्चें मेरे पास ही रहते है। सारे जेब काटने का काम करते है। जब ये पकड़े गए और इन पर ज्यादा दबाव पड़ा तो इन्होंने मेरा नाम ले लिया और पुलिस मुझे भी पकड़ लाई। आरोपी ने बताया कि आकाश के साथ एक बार गलत काम किया और किसी के साथ नहीं किया उसने बताया कि मेरे पास चार-पांच बच्चे है जो तीन महीने से ही काम करना चालू किया है।

क्या कहना है कोतवाली प्रभारी का?

कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि एक अधेड़ उर्म का व्यक्ति है। जो बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया करता था। उसी के दबाव में उन बच्चों से जेब कटिंग का काम करवाता था। थाना पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। कुछ बच्चें तो एक साल और कुछ उससे ज्यादा समय से उसके पास है। अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो के तहत धारा 370 में मुकदमा दर्ज कर जेल दिया गया।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story