×

नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल, 8 की हालत नाजुक

नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास महामाया फ्लाईओवर पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी हुए बस डिवाइडर पर जा चढ़ी।

By
Published on: 27 March 2017 6:19 AM GMT
नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल, 8 की हालत नाजुक
X

noida greater noida expressway bus accident

नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास महामाया फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी हुए बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस में आगे की सीटो पर बैठे लोग बस से बाहर आकर गिरे। बस में बैठे 60 लोगों में लगभग 35 लोग घायल हो गए, जिसमें से 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इन सभी को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

मथुरा से दिल्ली जा रही थी बस

-बस मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी।

-बस में सभी तीर्थ यात्री थे। हादसों में घायलो की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है।

-वहीं घायल लोगों ने बताया कि मथुरा से दिल्ली जा रही गुरप्रीत ट्रेवेल्स की बस अचानक अनियंत्रित हो गई और महामाया के पास डिवाइडर पर चढ़ गई।

-जिसमें बस में बैठे तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

आगे की स्लाइड मे जानिए घायलों मे कौन लोग हैं शामिल

noida greater noida expressway bus accident

घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल

घायलों में दिल्ली के 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमे 4 महिलाएं, 2 बच्चे और 2 आदमी हैं। बस के ड्राइवर और कंडक्टर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। इन सभी लोगों को नोएडा के जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

आगे की स्लाइड मे जानिए क्या है एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना

noida greater noida expressway bus accident

रात में लगा जाम

बस पलटने की वजह से नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से बस को हटाया गया। जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका। जिसके बाद यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना में किसी के मरने की कोई खबर नहीं है।

आगे की स्लाइड मे देखिए बस एक्सिडेंट की तस्वीरें

Next Story