×

पीलीभीत में सुहागरात से दूल्हा गायब: इस हाल में दुल्हन, ये है पूरा मामला

सुहागरात के ठीक पहले दूल्हे के अचानक गायब होने से दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि गायब हुआ दूल्हा गांव का प्रधान भी है। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और केस की जांच कर रही है।

Newstrack
Published on: 12 Dec 2020 11:44 AM GMT
पीलीभीत में सुहागरात से दूल्हा गायब: इस हाल में दुल्हन, ये है पूरा मामला
X
पीलीभीत में सुहागरात से दूल्हा गायब: इस हाल में दुल्हन, ये है पूरा मामला

पीलीभीत: शादी के बाद एक दूल्हा सुहागरात की रात को रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में ये घटना हुई है। शादी के अगले ही दिन हुई इस घटना से दुल्हन और परिजन परेशान हैं। 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गायब हुआ दूल्हा गांव का प्रधान

सुहागरात के ठीक पहले दूल्हे के अचानक गायब होने से दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि गायब हुआ दूल्हा गांव का प्रधान भी है। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और केस की जांच कर रही है।

district pilibhit

दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल

पूरा मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दरअसल, सिसैइया साहब गांव के रहने वाले लोकेन्द्र यादव इसी सिसैइया गांव का प्रधान भी है। नौ दिसम्बर को लोकेन्द्र की शादी हुई थी। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में बड़े धूमधाम से गई। खूब स्वागत सत्कार भी हुआ। दस दिसम्बर को दुल्हन लेकर लोकेन्द्र घर आ गये।

ये भी देखें: एटा: कर्ज में डूबे युवक ने उठाया ये बड़ा कदम, पुलिस भी रह गई हैरान

लोकेन्द्र ने दो लोगों को फोन किया-पुलिस

बताया जाता है कि रात को करीब 11 बजे के आसपास लोकेन्द्र ने दो लोगों को फोन किया। बातचीत करने के बाद लोकेन्द्र घर से निकला और फिर वापस नहीं पहुंचा। शादी वाले घर में दूल्हे के अचानक गायब होने से अफरातफरी मच गई। रात को उसकी खोजबीन शुरू हुई। काफी मशक्कत करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

district pilibhit-3

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है

सुबह होते ही परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंच गये, गायब हुए दूल्हे के बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। तो वहीं लोकेन्द्र की जिन लोगों से अंतिम बार बात हुई उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story