×

Pilibhit: कुल्हाड़ी ले कर दौड़ा माँ-बेटी पर, देख थम गई घर वालों की सांसे

Pilibhit News: पीलीभीत में जमीन को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा है। रंजिशन दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।

Pranjal Gupata
Report Pranjal GupataPublished By Vidushi Mishra
Published on: 3 April 2022 4:21 AM GMT
Ran on mother and daughter with an ax
X

कुल्हाड़ी ले कर दौड़ा माँ-बेटी पर (फोटो-सोशल मीडिया)

Pilibhit News: जमीन को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा है। रंजिशन दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची महिला की पुत्री को भी दबंग लोगों ने पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय मां और बेटी ही घर मे मौजूद थे पति और बेटा काम पर गए हुए थे।

दरअसल मामला पूरनपुर कोतवाली इलाके के गांव कढैर चौरा निवासी सुशीला देवी पत्नी बाबूराम का है। जहां आज घर अपनी पुत्री के साथ थी। महिला का पति और पुत्र काम करने गए हुए थे। गांव के ही रहने वाले चुन्नीलाल से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी को लेकर आज महिला का पति घर पर नहीं था। इसका फायदा उठाकर दबंग चुन्नीलाल, गगन, कमला देवी, कल्पना सहित आदि लोग घर में घुस गए और महिला की पिटाई करने लगे महिला के चीखने चिल्लाने पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से घायल कर दिया।

बीच बचाव करने पहुंची पीडिता की पुत्री राजरानी को भी दबंग लोगों ने पिटाई लगाकर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलो को डायल 108 एबुलेंस से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story